
अमेरिका ने केशम आइलैंड पर किया हमला (File Photo)
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच डील फाइनल करने के लिए बातचीत जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने उन दावों को खारिज किया है जिनके अनुसार दोनों देशों के बीच बातचीत रुक गई है। दोनों देशों के बीच सीज़फायर भी चल रहा है, लेकिन समय-समय पर सीज़फायर उल्लंघन के मामले भी देखने को मिलते हैं। ईरान ने कुछ घंटे पहले ही कुवैत (Kuwait) और बहरीन (Bahrain) पर हमले किए हैं, जिसका जवाब देने के लिए अमेरिका ने ईरान के केशम आइलैंड (Qeshm Island) पर एयरस्ट्राइक कर दी। अमेरिकी सेना की CENTCOM यूनिट ने इसकी पुष्टि की। इन हमलों की वजह से ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।
अमेरिकी सेना की CENTCOM यूनिट ने बताया कि ईरान के केशम आइलैंड पर एयरस्ट्राइक सेल्फ डिफेंस में की गई, क्योंकि ईरान ने पहले कुवैत और बहरीन पर हमले किए। सेना ने यह भी बताया कि ईरान ने कुवैत पर जो दो मिसाइलें दागीं थीं, वो हवा में ही फट गई। हालांकि इसकी वजह से जोरदार धमाका हुआ। वहीँ बहरीन पर दागीं गई तीन मिसाइलों को अमेरिका और बहरीन की एयरफोर्स ने मार गिराया।
केशम आइलैंड होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में स्थित ईरान का एक बड़ा और अहम आइलैंड है। यहाँ आईआरजीसी - इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC - Islamic Revolutionary Guard Corps) के रडार, ड्रोन कमांड सेंटर और एंटी-शिप सुविधाएं हैं। इसी वजह से अमेरिकी सेना ने केशम आइलैंड पर एयरस्ट्राइक की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुवैत और बहरीन, दोनों ही अमेरिका के सहयोगी देश हैं। ईरान का आरोप है कि कुवैत और बहरीन की तरफ से अमेरिका को उनके सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने दिया जा रहा है, जहाँ से ईरान पर हमले हो रहे हैं। इसी वजह से ईरान ने इन दोनों देशों पर हमले किए।
ईरानी हमलों के बाद बहरीन ने अपना पूरा एयरस्पेस बंद कर दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है क्योंकि अभी भी ईरान के हमलों का खतरा बरकरार है।
Updated on:
03 Jun 2026 07:44 am
Published on:
03 Jun 2026 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
