अमेरिका ने फैसला लिया है कि अब वो युद्ध से जुड़ी कोई भी खुफिया जानकारी यूक्रेन को नहीं देगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने यह फैसला लिया है। इस युद्ध की शुरुआत से ही अमेरिका, यूक्रेन को खुफिया जानकारी दे रहा था, जिससे यूक्रेन को मदद भी मिल रही थी। हालांकि अब अमेरिका ऐसा नहीं करेगा, जिससे यूक्रेन, रूसी लक्ष्यों पर सटीक निशाना नहीं साध सकेगा। सीआईए (CIA) निदेशक जॉन रैटक्लिफ (John Ratcliffe) ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।