
Indian PM Narendra Modi with Russian President Vladimir Putin
भारत (India) और रूस (Russia) के मज़बूत संबंध किसी से भी छिपे नहीं हैं। दोनों देशों के बीच सोवियत संघ के समय से ही मज़बूत संबंध रहे हैं, जो रूस के बनने के बाद भी बरकरार रहे। समय के साथ दोनों देशों के संबंधों में और मज़बूती आई और आज भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध के बाद जहाँ ज़्यादातर देशों ने रूस से किनारा कर लिया और जमकर विरोध भी किया, भारत ने शांति और अहिंसा का समर्थन करते हुए भी रूस की खिलाफत नहीं की। इससे दोनों देशों के संबंधों में और भी मज़बूती आई।
भारत और रूस के मज़बूत संबंधों के साथ ही भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) भी अच्छे दोस्त हैं। पुतिन तो पीएम मोदी से इस कदर प्रभावित हैं कि समय-समय पर पीएम मोदी की तारीफ करने से भी पीछे नहीं रहते। हाल ही में एक बार फिर पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ की है।
पीएम मोदी हैं बुद्धिमान व्यक्ति
पुतिन ने एक प्रोग्राम में बात करते हुए पीएम मोदी की फिर से तारीफ की। पुतिन ने कहा, "पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत कमाल कर रहा है। पीएम मोदी एक बुद्धिमान व्यक्ति हैं जो अपने देश को कुशलतापूर्वक लीड कर रहे हैं। पीएम मोदी की लीडरशिप में भारत 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत भारत में ज़्यादा से ज़्यादा चीज़ों को बनाने और उनके इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, जो एक बेहतरीन कदम है। भारत से सीख लेकर रूस को भी घरेलू प्रोडक्ट्स को बढ़ावा देने की ज़रूरत है।"
Published on:
05 Oct 2023 12:33 pm
