4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुतिन ने दी चेतावनी, जीत से पहले नहीं रोकेंगे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध

Russia-Ukraine War: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में एक चेतावनी दी है जो रूस-यूक्रेन युद्ध से जुडी हुई है। क्या है पुतिन की चेतावनी? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
putin_warning.jpg

Russian President Vladimir Putin

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 22 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से 24 फरवरी, 2022 को हमला कर दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। हालांकि इतने समय में रुसी सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही अब तक रूसी सेना यूक्रेन पर कब्ज़ा भी नहीं कर पाई है। इसकी सबसे बड़ी वजह है यूक्रेन को लगातार मिल रहा इंटरनेशनल सपोर्ट। इस वजह से यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुकी है। पर जल्द ही वेस्ट देशों और खास तौर पर अमेरिका (United States Of America) की तरफ से यूक्रेन को मिलने वाला सपोर्ट बंद हो सकता है। इसी बीच पुतिन ने एक चेतावनी दी है।


जीत से पहले रूस नहीं रोकेगा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध

पुतिन ने गुरुवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि रूस जब तक यूक्रेन के खिलाफ यह युद्ध नहीं जीतता, तब तक रुकेगा नहीं। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ जीत मिलने तक रुसी सेना अपनी कार्रवाई जारी रखेगी।


अमेरिका और यूरोप की वजह से बिगड़े यूक्रेन से संबंध

पुतिन ने रूस और यूक्रेन के संबंधों के बारे में भी बात की। पुतिन ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संबंधों के बिगड़ने की वजह अमेरिका और यूरोप हैं।

यह भी पढ़ें- बिना जुर्म के जेल की सज़ा काट रही महिला को 20 साल बाद मिला न्याय

Story Loader