विदेश

America or U.S.A.: अमेरिका और USA में क्या है अंतर?

अभी भी कई लोग संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA और अमेरिका में कंफ्यूज़ रहते हैं कि ये अमेरिका के ही नाम है या फिर दोनों में कोई अंतर है।

2 min read

America or U.S.A.: जब भी अमेरिका (America) के बारे में जिक्र किया जाता है तो उसे US या USA कहा जाता है। अगर कहीं USA का प्रयोग होना है तो उसे अमेरिका लिख दिया जाता है और माना जाता है कि ये सही है लेकिन ये उलझन खत्म नहीं होती है कि आखिर USA और अमेरिका एक ही है कि या फिर इनमें कुछ अंतर है तो अब आपकी ये उलझन दूर कर देते हैं।

क्या है अमेरिका (America or U.S.A.)?

हम सभी ने बचपन में भूगोल की किताब में पढ़ा है कि इस धरती पर सात महाद्वीप हैं। उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप, एशिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया है। ये इनमें से उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, अमेरिका भौगोलिक क्षेत्र का हिस्सा हैं। धरती को एक भूभाग अमेरिका (America) के नाम से जाना जाता है। इसी अमेरिका में ये दक्षिणी और उत्तरी अमेरिका आते हैं। इस उत्तरी अमेरिका में USA के अलावा 23 देश और हैं।

क्या है USA?

संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA (United States Of America) उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में बसा देश है। USA अमेरिका देश का राजनीतिक नाम है। संयुक्त राज्य अमेरिका यानी USA खासतौर पर कनाडा (Canada) और मैक्सिको के बीच उत्तरी अमेरिका में स्थित है। ये 50 राज्यों, एक संघीय राजधानी जिला यानी वाशिंगटन डीसी (वाशिंगटन, डीसी) का एक गणराज्य है। यहां डीसी का मतलब डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया से है।

थॉमस पैन ने दिया था USA नाम

संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का नाम सबसे पहले थॉमस पैन ने दिया था। दरअसल जब उत्तरी अमेरिका पर ब्रिटेन का राज था तब आजादी की लडा़ई के दौरान उत्तरी अमेरिका को यूनाइडेट कॉलोनीज़ (United Colonies) के नाम से जाना जाता था। आजादी के दौरान थॉमस ने यूनाइटेड स्टेट्स का नाम सुझाया था। फिर 4 जुलाई सन् 1776 के स्वतंत्रता घोषणा पत्र में इसका आधिकारिक रूप से प्रयोग किया गया। इसके बाद 14 मई 1959 को, यूएस बोर्ड ऑन ज्योग्राफिक नेम्स ने अमेरिका के लिए कई परिभाषाएं जारी की थीं जिसमें महाद्वीपीय संयुक्त राज्य को उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप और कोलंबिया जिले के 49 राज्यों में रूप में परिभाषित किया था।

Updated on:
16 Jun 2024 11:16 am
Published on:
09 Mar 2024 04:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर