15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहाँ हैं मोजतबा खामेनेई? रूसी राजदूत ने खोला राज़

Iran-US Israel War: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई कहाँ हैं, युद्ध की शुरुआत से ही यह एक बड़ा रहस्य बना हुआ है। हालांकि अब यह राज़ खुल गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Apr 01, 2026

Mojtaba Khamenei

मोजतबा खामेनेई (File Photo)

ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) की शुरुआत में ही ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई (Ali Khamenei) की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया। हालांकि युद्ध शुरू होने के बाद से ही मोजतबा अब तक सार्वजनिक रूप से नहीं आए हैं। इस वजह से उनको लेकर सवाल भी उठे हैं। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अलग-अलग मौकों पर दावा कर चुके हैं कि मोजतबा या तो मारे गए हैं या गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ईरान की तरफ से हर बार ट्रंप के दावों का खंडन किया गया है। हालांकि अभी तक उनका सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आना यह सवाल पैदा करता है कि आखिर ईरान के नए सुप्रीम लीडर कहाँ हैं? अब इसका जवाब भी सामने आ गया है।

कहाँ हैं मोजतबा? खुला राज़

मोजतबा कहाँ हैं, यह राज़ अब खुल गया है। ईरान में मौजूद रूस (Russia) के राजदूत ने यह राज़ खोला है। उनसे जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मोजतबा ईरान में ही हैं, लेकिन सुरक्षित जगह पर हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऐसी अफवाह उड़ी थी कि युद्ध में मोजतबा घायल हो गए हैं और रूसी राजधानी मॉस्को (Moscow) में उनका इलाज चल रहा है। बाद में इस अफवाह का खंडन हो गया था। ईरान ने साफ कर दिया है कि उनके नए सुप्रीम लीडर पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

क्यों छिपे हुए हैं मोजतबा?

रूसी राजदूत ने बताया कि युद्ध में अमेरिकी और इज़रायली हमलों की वजह से सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मोजतबा सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं। हालांकि अलग-अलग मौकों पर मोजतबा ने अपने प्रतिनिधियों के ज़रिए दुनिया के सामने अपने मैसेज पेश किए हैं। युद्ध के दौरान अमेरिका और इज़रायल शुरू से ही मोजतबा को मारने का मौका ढूंढ रहा है, लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिली है। इज़रायली खुफिया एजेंसी मोसाद (Mossad) और अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए (CIA) के जासूस भी मोजतबा को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें भी कामयाबी नहीं मिल रही है।