1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति को चाहिए था आकर्षक फिगर, तो महिला ने शरीर में ठुकवा ली कीलें, लेकिन बाद में जो हुआ…

ये महिला अपने शरीर में वो बदलाव कराती है जो उसका पति चाहता है। इस महिला ने भयानक दर्द से गुजरते हुए ऐसा किया लेकिन जब उसकी सर्जरी सफल हुई तो उसके साथ वो हुआ जिसने उसकी पूरी जिंदगी को ही बदल दिया।

2 min read
Google source verification
Wife undergoes leg enlargement surgery to fulfill husband's wish

Theresia Fischer

कहते हैं प्यार अंधा होता है लेकिन अगर इस अंधेपन में अच्छा-बुरा ना समझ आए और ये खुद को एक बड़ी परेशानी में डाल दे तो लोग इसे पागलपन मान लेते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें प्यार में पागल महिला अपने पति की इच्छा पूरी करने के लिए खुद को एक दर्दनाक हालात में डाल लेती है। अपने शरीर में वो बदलाव कराती है जो उसका पति चाहता है। इस महिला ने भयानक दर्द से गुजरते हुए ऐसा किया भी। लेकिन उसे क्या पता था कि जिसके लिए वो ये सब कर रही है वो ही उसे छोड़कर चला जाएगा। दरअसल जब महिला इस नए शरीर के साथ अपने पति के सामने पहुंची तो वो उसे छोड़कर भाग गया।

क्या थी पति की इच्छा 

द सन में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक इस महिला का नाम थेरेशिया फिशर है। फिशर के पति को छोटे पैरों वाली महिलाएं पसंद नहीं थी और खुद फिशर की हाइट सिर्फ 5 फुट थी। इसे लेकर उसका पति थेरेशिया को बार-बार अपनी हाइट बढ़ाने के लिए कहता था। साथ ही ये भी कहता था कि अगर वो अपने पैरों को लंबा करवा ले तो वो उसे कभी छोड़कर नहीं जाएगा। महिला का पति हमेशा उसके पास रहे इसलिए वो अपने पैरों को लंबा करने की दर्दनाक सर्जरी कराने के लिए राज़ी हो गई।

1 करोड़ रुपए में हुई सर्जरी 

थेरेशिया को पैरों की सर्जरी कराने के लिए एक करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। लेकिन उससे भी ज्यादा तकलीफदेह था पैरों का लंबा करने की सर्जरी का तरीका। दरअसल इस सर्जरी में पहले थेरेशिया के पैरों की हड्डियां तोड़ी गईं फिर पैर में कील ठोकी गई, इन कीलों के जरिए पैर में हड्डियों के ऊपर से रॉड डाली गई, रॉड को हड्डियों और मांस से चिपकने और उसे पूरी तरह ठीक होने में काफी टाइम लगा। इस दौरान थेरेशिया को काफी असहनीय दर्द से गुजरना पड़ा। 

भाग गया पति 

थेरेशिया जब अपने पैरों की सर्जरी जब सफल हुई तो उनकी हाइट करीब 6 फुट की हो गई थीं लेकिन जब सर्जरी के बाद वो अपने घर पहुंची तो अपनी पत्नी की हालत देखकर वो शख्स उसे छोड़कर भाग गया जिसके लिए इस महिला ने इतना दर्द सहा था। इस बात ने थेरेशिया को अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। 

दोबारा सर्जरी कराकर छोटी कराई हाईट

थेरेशिया का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। पति के भागने के बाद थेरेशिया ने दोबारा अपना पुराना रूप पाने का फैसला किया। जिसके बाद इस महिला ने अपने पैरों की दोबारा सर्जरी कराई और उसमें पड़ी रॉड्स को बाहर निकलवाया। जिसेक बाद वो दोबारा अपनी पुरानी हाइट में आ गईं। थेरेशिया ने बताया कि इस बात को अब दो साल हो चुके हैं। हालांकि अब वो अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं।

ये भी पढ़ें- बाथरूम सेल्फी में ऐसा क्या है, जिसके पीछे पागल हो रही हैं लड़कियां

Story Loader