विदेश

Video: एयरपोर्ट पर महिला ने पुलिस अफसर समेत 3 पर किया चाकू से हमला, गिरफ्तार

Crime News: अमरीकी एयरपोर्ट पर एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी, कैब ड्राइवर समेत 3 लोगों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

less than 1 minute read
Woman stabbed in US Airport

अमरीका के हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सुरक्षा में चूका का बड़ा मामला सामने आया है। यहां बुधवार को एक महिला ने एक पुलिस अधिकारी और कैब ड्राइबर समेत तीन लोगों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया है। हमले की घटना एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर महिला यात्रियों से कुछ ही दूरी पर एक पुलिस अधिकारी की तरफ चाकू से हमला करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने 44 वर्षीय डामारिस मिल्टन नाम की आरोपी को गरिफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने हमलावर मिल्टन को गरिफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। अटलांटा पुलिस सार्जेंट ने कहा, "ऐसा नहीं लगता कि उसके और उनके (पीड़ितों) के बीच कोई संबंध है, लेकिन हम इस पर जांच करेंगे।

Updated on:
12 Oct 2023 07:24 pm
Published on:
12 Oct 2023 07:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर