
Fusa Tatsumi
दुनिया की दूसरी सबसे बुज़ुर्ग महिला की हाल ही में मौत हो गई है। इस महिला का नाम फूसा तात्सूमी (Fusa Tatsumi) था। फूसा जापान (Japan) की रहने वाली थी और दुनिया की दूसरी सबसे बुज़ुर्ग महिला होने के साथ ही जापान की सबसे बुज़ुर्ग महिला भी थी। फूसा का जन्म 25 अप्रैल 1907 में हुआ था और उम्र 116 साल थी। फूसा की मौत 12 दिसंबर 2023 को हुई। फूसा इतिहास में 116 साल की उम्र तक पहुंचने वाली 27वीं व्यक्ति थी और 7वीं जापानी।
पसंदीदा भोजन खाने के बाद हुई मौत
फूसा की मौत जापान के ओसाका शहर के एक हेल्थकेयर सेंटर में हुई। हेल्थकेयर सेंटर के एक अधिकारी ने बताया कि फूसा की मौत बीन पेस्ट जैली खाने के बाद हुई, जो फूसा का पसंदीदा भोजन था।
2 विश्वयुद्धों और कई महामारियों को देखा
फूसा ने अपने जीवन में दोनों विश्वयुद्धों को देखा। साथ ही कई महामारियों को भी फूसा ने देखा। और इन सबके दौरान फूसा जीवित रही।
कौन है दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित महिला?
स्पेन (Spain) में रह रही अमेरिकी (American) मूल की महिला मारिया ब्रानयास मोरेरा (María Branyas Morera) दुनिया की सबसे बुज़ुर्ग जीवित महिला है। मरिया का जन्म 4 मार्च 1907 को हुआ था।
यह भी पढ़ें- अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक बना म्यांमार, अफगानिस्तान को छोड़ा पीछे
Published on:
13 Dec 2023 03:35 pm
