14 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमन में जंग से बिगड़े हालात, 8 लाख लोगों तक नहीं पहुंच रही खाद्य सहायता

Yemen Conflict: यमन में जंग से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। स्थिति ऐसी हो चुकी है कि 8 लाख लोगों तक खाद्य सहायता नहीं पहुंच पा रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Oct 14, 2026

Civil war im Yemen

यमन में सेना और हूतियों के बीच जंग (Photo - Washington Post)

यमन (Yemen) में चल रही जंग तेज़ होती जा रही है। हूती विद्रोही (Houthis) सरकार के नियंत्रण वाले इलाकों पर हमले कर रहे हैं, तो वहीँ यमन की सेना हूतियों के कब्ज़े वाले इलाकों को निशाना बना रही है। सऊदी अरब (Saudi Arabia) भी हूतियों के कब्ज़े वाले इलाकों पर हमले कर रहा है, जिसके जवाब में हूती भी सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। जंग की वजह से हालात बिगड़ते जा रहे हैं और जनता को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है।

8 लाख लोगों तक नहीं पहुंच रही खाद्य सहायता

वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम - डब्ल्यूएफपी (World Food Programme - WFP) ने चेतावनी दी है कि यमन में गंभीर होती जंग के कारण 8 लाख लोगों तक खाद्य सहायता नहीं पहुंच पा रही है। जंग के बदलते मोर्चों, बंद सड़कों और सुरक्षा की बिगड़ती स्थितियों की वजह से कई अहम इलाकों तक खाद्य सहायता का पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है।

ताइज़ में हालात सबसे ज़्यादा खराब

यमन में चल रही इस जंग का सबसे ज़्यादा असर ताइज़ शहर पर पड़ा है। यह ताइज़ प्रांत की राजधानी होने के साथ ही देश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और जंग से सबसे ज़्यादा प्रभावित शहर है। ताइज़ में जंग, लगातार हो रहे हमलों और सड़कों के बंद होने की आशंका के कारण हज़ारों विस्थापित परिवारों वाले इलाकों तक पहुंचना लगभग नामुमकिन सा हो गया है, जिससे इन परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के अनुसार अकेले ताइज़ में ही 6 लाख से ज़्यादा लोग खाद्य सहायता से वंचित हो गए हैं, जिनमें लगभग 2 लाख महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा यमन के पश्चिमी तट पर भी हाल ही में मदद पहुंचाने में रुकावटें देखने को मिली हैं।

स्थानीय बाज़ारों में खाली हो रहा है स्टॉक

खाद्य सहायता पहुंचाने में यह रुकावट ऐसे समय में आई है जब पहले से ही गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे इलाकों में आटे की सप्लाई खत्म हो रही है। इतना ही नहीं, स्थानीय बाज़ारों में स्टॉक भी खाली हो रहा है। इससे बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा होने का डर बढ़ गया है। वर्ल्ड फ़ूड प्रोग्राम के अनुसार पूरे यमन में 1.8 करोड़ से ज़्यादा लोगों के पास खाने के लिए पर्याप्त भोजन नहीं है। साथ ही पहुंच वाले इलाकों में भी करीब 74% परिवार अपनी रोज़ाना की भोजन की ज़रूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि जंग की वजह से स्थिति काफी बिगड़ चुकी है।