
aaj ka rashifal
उत्तराफाल्गुनी 'ध्रुव व ऊर्ध्वमुख' संज्ञक नक्षत्र रात्रि 8.16 तक, तदुपरान्त हस्त 'क्षिप्र व तिर्यंकमुख' संज्ञक नक्षत्र है।
मेष
मानसिकता बदलने से स्थिति अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। कॅरियर में मेहनत के बावजूद आपको सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।
वृषभ
दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। कर्ज से मुक्त होने में समय लगेगा।
मिथुन
आप चाहते हैं कि परिजन आपको प्रेम करें। इसके लिए पहले आपको उन्हें प्रेम देना होगा, क्योंकि प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं।
कर्क
कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए कार्यों से सहकर्मियों को ईष्र्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।
सिंह
आप बहुत ज्यादा बोलते हैं। अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी।
कन्या
जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिए। जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। अपनों से दूरियां खत्म करें। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछपरख बढ़ेगी।
तुला
अपने स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विरोधी आपकी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी।
वृश्चिक
आपकी महत्वता लोगों को पता चलेगी। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।
धनु
कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।
मकर
आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। दोस्त बनेंगे।
कुम्भ
नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आएंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।
मीन
आपकी अपनी जिद के कारण आप अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के चलते मन प्रसन्न रहेगा।
Published on:
30 Jun 2017 09:43 am
बड़ी खबरें
View Allपूजा
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
