25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिव पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा, नहीं मिलेगा पुण्य

शिव जी की पूजा-अर्चना के बाद आरती भी जरूर करें

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jul 12, 2019

shiv aarti sawan 2019

शिव पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा, नहीं मिलेगा पुण्य

सावन माह ( sawam month ) शुरू होने वाला है। इस पवित्र माह में सभी शिव भक्त शिव जी की पूजा ( shiv puja ) करते हैं। शिव जी ( Sawan 2019 ) का अभिषेक पूजा विधि विधान से किया जाता है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। क्योंकि शिव जी बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता है। वे अपने भक्तों की सभी मनाकामनाएं जल्द पूरी कर देते हैं। इसके साथ ही सावन माह (month of sawan ) में शिव पूजा के अलावा कई भक्त शिवाष्टक, शिव चालीसा का पाठ भी करते हैं। वहीं पंडित रमाकांत मिश्रा बताते हैं की शिव जी की पूजा-अर्चना के बाद आरती भी जरूर करना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार महादेव की आरती करने से उनकी कृपा हमेशा बनी रहती है और शिव जी इस आरती ( shiv aarti ) से मनुष्य को संपूर्ण गृहस्थ सुख प्राप्त होता है। पंडित जी के अनुसार पूजा के बाद आरती ना करने से आपकी पूजा पूर्ण नहीं होती और आपको पूजा का पूरा पुण्य भी प्राप्त नहीं होती। तो आइए पढ़ें ये महादेव आरती....

Upay for money: इन 4 आसान उपायों से बहुत जल्द दूर हो जाएगी धन की कमी, छप्पार फाड़ के बरसेगा पैसा

आरती हर-हर महादेवजी की

अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी।। हर-हर...

कर्ता, भर्ता, धर्ता तुम ही संहारी।। हर-हर...

सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी।। हर-हर...

चिताभस्म तन, त्रिनयन, अयन महाकाली।। हर-हर...

विवसन विकट रूपधर रुद्र प्रलयकारी।। हर-हर...

कालरूप केवल हर! कालातीत विभो।। हर-हर...

प्रेम सुधा निधि, प्रियतम, अखिल विश्व त्राता। हर-हर...

सब विधि निर्मल मति कर अपना कर लीजै। हर-हर...।