29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक आ जाए मुसीबत, तो इस मंत्र के जाप से मिलेगा छुटकारा

अचानक आ जाए मुसीबत, तो इस मंत्र के जाप से मिलेगा छुटकारा

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Apr 28, 2019

use these mantras for sudden problems

अचानक आ जाए मुसीबत, तो इस मंत्र के जाप से मिलेगा छुटकारा

अगर आप अचानक से किसी मुसीबत फंस गए हैं, परेशान रहते हैं तो हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आपको परेशानी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

नौकरी में मुसीबत

अगर नौकरी में किसी तरह की मुसीबत आ गई है तो ॐ गं गणपतये नमः का जाप तीन दिनों तक तीन और 11 माला करना होगा। ऐसा करने से मुसीबत का समाधान हो सकता है।

विवाह होने से मुसीबत

अगर आप विवाह होने से मुसीबत में फंस गए हैं तो ॐ ह्रीं गौर्ये नमः की जाप मां दुर्गा के सामने तीन दिनों तक 11 माला करना होगा। इस मंत्र का जाप लाल रंग के कपड़े पहन कर करेंगे तो बहुत ही अच्छा होगा। पूजा करते समय मां दुर्गा लाल फूल चढ़ाएं।

वैवाहिक जीवन में मुसीबत

अगर वैवाहिक जीवन में मुसीबत आ गई हो तो पुरुष नम: शिवाय और स्त्री को ॐ पार्वतीपतये नमः का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप भगवान शिव के आगे रुद्राक्ष की माला से 27 दिनों तक करना चाहिए।

लेन-देन में मुसीबत

अगर धन की लेन-देन में मुसीबत आ गई है तो ॐ श्रीं श्रीयै नमः का जाप करना चाहिए। इस मंत्र का स्फटिक या मोती की माला से 11 माला जाप करें। गुलाबी रंग के कपड़े देवी मां अक्षत अर्पित करें। ऐसा करने से मुसीबत कम हो जाएगी।

मुकदमे से मुसीबत

अगर आपके ऊपर मुकदमे की मुसीबत आ गई है तो आप ॐ नमो भगवते आन्जनेयाय महाबलाय स्वाहा मंत्र का जाप सायं काल में 9 माला करें। इस मंत्र का जाप हनुमानजी के सामने तुलसी की माला से करें। समाधान हो जाएगा।

स्वास्थ्य की समस्या

अगर अचानक आपके ऊपर स्वास्थ्य की समस्या आ गई है तो ॐ लक्ष्मणप्राणदात्रे नमः मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें और हनुमानजी के सामने घी का अखंड दीपक जलाकर यथाशक्ति जाप करें।

संतान के व्यवहार से कष्ट

अगर आप संतान के व्यवहार से परेशान हैं तो ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। रोज सुबह में भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं और गुरुवार को केले का दान करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।