
संकेत की हुई तारीफ
commonwealth games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला मेडल वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने दिलाया था। वो इंजरी के कारण गोल्ड से चूक गए थे लेकिन उन्होंने सभी का दिल जीत लिया था। भारत के लोगों ने तो इस बात का जश्न मनाया ही लेकिन WWE में भी उनकी गूंज पहुंच चुकी है। WWE दिग्गज जॉन सीना अब संकेत महादेव के मुरीद हो गए है। आपको बता दें संकेत सरगर ने पुरुष वेटलिफ्टिंग के 55 किलो भारवर्ग में स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिला कुल 248 किलोग्राम वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल जीता था। संकेत ने पहले राउंड यानी स्नैच में बेस्ट 113 किलोग्राम भार उठाया था। इसके बाद दूसरे राउंड यानी क्लीन एंड जर्क में 135 किलो भार उठाकर मेडल अपने नाम किया। संकेत ने पूरे भारत को इस बार बहुत बड़ा तोहफा दिया था।
जॉन सीना ने दी बधाई
आप जॉन सीना के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जाएंगे तो देखेंगे कि सीना कोई भी कैप्शन नहीं लिखते हैं। वो तस्वीर के जरिए अपनी खुशी जाहिर कर देते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने इस बार भी किया है।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर संकेत की तस्वीर पोस्ट की है। कई बार सीना ने ऐसी तस्वीरें पोस्ट की है कि फैंस सोच में पड़ जाते हैं। फैंस को खुद ही उनका मतलब निकालना पड़ता है।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब जॉन सीना ने ये किया है। इससे पहले भी वो एमएस धोनी, विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय जैसे दिग्गजों की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। हर बार उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा। सीना कई बार इंटरव्यू में कह चुके हैं वो भारतीयों से बहुत प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में जेरेमी लालरिनुंगा ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
WWE में कब होगी सीना की वापसी?
सीना इस समय हॉलीवुड में बहुत व्यस्त चल रहे हैं।उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट है और इस वजह से ही वो WWE रिंग में कम नजर आते हैं। करीब चार साल से वो एक पार्ट टाइमर के रूप में रिंग में नजर आ रहे है। पिछले साल मनी इन द बैंक में वो जरूर आए थे। इसके बाद समरस्लैम में उनका मैच रोमन रेंस के साथ हुआ। इसके बाद एक साल हो गया वो रिंग में नहीं दिखे।
खैर सीना कह चुके हैं कि वो टाइम निकालकर WWE टीवी पर जरूर आएंगे। अब वो कब वापसी करेंगे इसका पता नहीं है। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई प्लान इस साल के अंत तक बनाया होगा। शायद इस साल सर्वाइवर सीरीज में वो नजर आ सकते हैं। फैंस भी अब उनको याद करने लगे हैं।
यह भी पढ़ें- CWG 2022: वेटलिफ्टिंग में अचिंता शुली ने रिकॉर्ड बनाते हुए भारत को दिलाया तीसरा गोल्ड
Published on:
01 Aug 2022 03:12 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
