
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE रिंग में भारतीय सुपरस्टार वीर महान के साथ इस समय क्या हो रहा है ये किसी को समझ नहीं आ रहा है। कंपनी के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए लग रहा है कि जल्द ही वीर महान की WWE से छुट्टी हो जाएगी। वीर महान का पुश एकदम से रोक दिया गया है। पहले उन्हें काफी ताकतवर दिखाया गया लेकिन अब उन्हें धीरे-धीरे डाउन किया जा रहा है। अगर आप WWE के शोज देखते हैं तो आपको बता चल जाएगा कि पिछले कुछ रॉ के एपिसोड में उनके साथ क्या हो रहा है। WWE ने पहले भी कई रेसलर्स का इस तरह इस्तेमाल किया और इसके बाद रिलीज कर दिया। शायद अब अगला नंबर वीर महान का हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो ये फिर भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर होगी।
WWE ने वीर महान के गिमिक में इस बार बदलाव किया और वो कुछ अलग अंदाज में नजर आए। लगातार उनके प्रोमो दिखाए गए लेकिन प्लान ना होने के कारण उनके डेब्यू में देरी कर दी। रेसलमेनिया के बाद इस बार उनका डेब्यू कराया गया। खैर शुरूआत में उनका अंदाज सभी को पसंद आया। WWE ने भी उन्हें पुश दिया। अपने प्रतिद्वंदियों पर वो लगातार हावी रहे। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही लेकिन इसके बाद सब खत्म कर दिया।
अब वीर महान को पुश देने की बजाए बेकार के सैगमेंट्स में दिखाया जा रहा है। पाकिस्तानी मूल के रेसलर अली के साथ उनका बहुत पहले मैच हो चुका है लेकिन फिर भी उनके साथ अभी दिखाया जा रहा है। इस हफ्ते रॉ में अली ने उनका खाना चुरा लिया था। ये सैगमेंट किसी को समझ नहीं आया। पिछले दो बड़े इवेंट में वीर का कोई मैच नहीं हुआ। अब WWE का अगला सबसे बड़ा इवेंट समरस्लैम होगा। अभी के हिसाब से देखा जाए तो वहां भी उनका मुकाबला नहीं होगा।
यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 28 शतक जड़ने वाले 3 बल्लेबाज, स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ किया कमाल
WWE एक तरह से अब वीर महान के साथ नाइंसाफी कर रहा है। पिछले तीन हफ्तों से वीर महान को कोई तगड़ा प्रतिद्वंदी हीं मिला है। अब इस बात से पता चलता है कि WWE का प्लान वीर महान के लिए खत्म हो गया है। पिछले कुछ सालों में WWE ने कई बड़े रेसलर्स को निकाल दिया और अब वीर महान का भी नंबर हो सकता है। अली के साथ उनके सैगमेंट दिखाए जा रहे हैं और फैंस भी इस बात से काफी गुस्से में है।
अली और वीर महान की राइवलरी का अब कोई मेल नहीं बन रहा है। इसके बावजूद WWE इनके किसी बेकार सैगमेंट को रॉ में दिखा रहा है। वैसे वीर महान के दिमाग में भी ये बात चल रही होगी की उनके लिए क्रिएटिव प्लान अब नहीं है। वीर महान खुद कंपनी को छोड़ सकते हैं। वीर महान ने बहुत कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया है। अब वो किसी अन्य कंपनी में जाकर भी अच्छा काम कर सकते हैं। इसका फायदा AEW भी आराम से उठा सकती है।
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम, वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय B टीम करेगी दौरा
Published on:
09 Jul 2022 06:00 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
