30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिम्बाब्वे दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा आराम, वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय B टीम करेगी दौरा

अगले महीने टीम इंडिया का ज़िम्बाब्वे दौरा होगा। तीन मैचों की वनडे सीरीज दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी। इस दौरे के लिए भारत को नया कोच भी मिल गया है। इसके अलावा सीनियर खिलाड़ी एक बार फिर इस सीरीज में नजर नहीं आएंगे। पढ़िए सूत्रों के द्वारा इस दौरे को लेकर क्या जानकारी सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 9 Jul 2022, 4:49 PM IST

ind vs zim 2022 vvs laxman will coach india b team without rohit virat

सीनियर खिलाड़ियों को मिला आराम

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। इसके बाद 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा भी होगा। अगस्त में टीम इंडिया का ज़िम्बाब्वे दौरा भी होगा। टीम इंडिया और ज़िम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। खबर के अनुसार इस सीरीज में भी सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। यानी की विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी इस दौरे पर नहीं रहेंगे। भारतीय बी टीम को इस दौरे पर भेजा जाएगा। अब एक और नया कप्तान भी टीम को मिल सकता है। सबसे बड़ी खबर ये हैं कि इस दौरे पर टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ नही बल्कि वीवीएस लक्ष्मण होंगे। आपको याद होगा वीवीएस लक्ष्मण को आयरलैंड दौरे के लिए भी कोच बनाया गया था। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच हुए पहले टी-20 मुकाबले में भी वीवीएस लक्ष्मण ही कोच थे।



टीम इंडिया का इस साल काफी बिजी शेड्यूल है। भारतीय ए और बी टीम लगातार मैच खेल रही है। इस साल के अंत में टी-20 वर्ल्ड कप भी होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। लगातार अब अगले छह महीने तक टीम इंडिया की सीरीज चलेंगी। आपको बता दें छह साल भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है। ये सीरीज वर्ल्ड कप सुपर लीग के हिसाब से भी काफी महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीमें इससे प्वाइंट हासिल करना चाहेंगी।

यह भी पढ़ें- टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 28 शतक जड़ने वाले 3 बल्लेबाज, स्टीव स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ किया कमाल


साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले भारत में होगें। मेजबान होने के नाते भारतीय टीम पहले ही क्वालिफाई चुकी है। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों से जिम्बाब्वे का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है।जिम्बाब्वे का ये दौरा प्वाइंट्स के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण होगा।

टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली वनडे सीरीज का शेड्यूल:

पहला वनडे – 18 अगस्त

दूसरा वनडे – 20 अगस्त

तीसरा वनडे – 22 अगस्त