
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE रिंग में इस समय वीर महान छाए हुए है। हर हफ्ते रॉ में धमाल मचाने के बाद वो कोई नो कोई संदेश जरूर देते हैं। इस बार वीर महान ने परिवर्तन की बात कह कर बड़ा संदेश दिया है। रेसलमेनिया के बाद रॉ में नए गिमिक के साथ वीर महान ने डेब्यू किया था। इसके बाद लगातार उनकी विनिंग स्ट्रीक जारी है और अपने प्रतिद्वंदियों को वो बुरा हाल कर रहे हैं।
भारतीय सुपरस्टार वीर महान ने दिया खास संदेश
वीर महान सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। ट्विटर और सोशल मीडिया पर लगातार वो अपनी बात रखते रहते हैं। इस बार ट्विटर पर कहा, जिंदगी में सिर्फ तीन चीज ही निश्चित हैं। जन्म लेना, मरना और बदलाव। मैं हमेशा बदलाव की तरफ देखता हूं क्योंकि ये ही सबसे बेस्ट पार्ट है। इसके जरिए उन्होंने बता दिया है कि वो WWE रिंग में हमेशा बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। यानी की आने वाले समय में उनका रंग-रूप और भी बदल सकता है। उन्होंने अन्य रेसलर्स को भी चेतावनी दे दी है। खैर वीर महान लगातार अपने ऊपर बदलाव ला रहे हैं। मिस्टीरियो फैमिली के साथ वो इस समय राइवलरी में चल रहे हैं। रे और डॉमिनिक ने जरूर थोड़ा परेशान वीर महान को किया है।
ये भी पढ़ें- MS Dhoni का फेवरेट प्लेयर जी रहा 'गुमनामी' की जिंदगी, संन्यास लेने की आ गई नौबत
वीर महान को मिलेगा तगड़ा पुश
वापसी के बाद से सात सुपरस्टार्स को अभी तक वीर महान अपना निशाना बना चुके हैं। वीर महान का सबमिशन मूव काफी तगड़ा है और अभी तक इसे तोड़ना काफी मुश्किल रहा है। WWE का अगला इवेंट हैल इन ए सैल होगा। इस इवेंट में वीर महान का मुकाबला रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हो सकता है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा। वैसे भी अब WWE द्वारा वीर महान को बड़ा पुश दिया जा रहा है। आने वाले समय में चैंपियनशिप के लिए भी वीर महान को मौका मिल सकता है। वीर महान को पुश देने से WWE को भी बहुत फायदा होगा। भारत में WWE अपना बिजनेस और भी अच्छे से बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार्स WWE रिंग में एक-दूसरे के बने 'जानी दुश्मन', हार के बाद रिंगसाइड में मचाया कोहराम!
Published on:
29 May 2022 10:31 am
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
