8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय रेसलर वीर महान को WWE ने SummerSlam 2022 से बाहर निकाला!

वीर महान के लिए इस समय WWE के पास कोई बड़ा प्लान नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में शायद वो इस बार समरस्लैम में भी नजर नहीं आएंगे। ऐसा होगा तो फिर उनके करियर को इससे बहुत नुकसान पहुंच सकता है। पिछले दो बड़े इवेंट्स में भी वो नजर नहीं आए थे। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

2 min read
Google source verification
khdslfhs.jpg

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE का अगला बड़ा इवेंट SummerSlam 2022 होगा। इस इवेंट के लिए कई बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच एक बार फिर बड़ा मुकाबला होगा। इसके अलावा भी कई चैंपियनशिप मुकाबले होंगे। खैर बुरी बात ये लग रही है कि भारतीय रेसलर वीर महान की अभी तक इस इवेंट में एंट्री नहीं हुई है। अभी के हिसाब से लग भी नहीं रहा है कि वो इस इवेंट का हिस्सा बनेंगे। WWE के पास उनके लिए इस समय कोई भी क्रिएटिव प्लान नहीं है। पिछले दो बड़े इवेंट्स मेंं वो नजर नहीं आए। अगर SummerSlam 2022 का हस्सा भी वो नहीं रहेंगे तो फिर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आगे उनका क्या होगा। शायद उन्हें जल्द से जल्द रिलीज भी किया जा सकता है।

पिछले चार हफ्ते वीर महान के लिए कुछ खास नहीं रहे हैं। रे और डॉमिनिक के साथ राइवलरी खत्म होने के बाद उन्हें नया प्रतिद्वंदी नहीं मिला। बस ऐसे ही किसी सैगमेंट उन्हें डाल दिया गया। इस हफ्ते रॉ में तो वो बिल्कुल भी नजर नहीं आए। ऐसा क्यों हो रहा है ये किसी को नहीं पता है। शायद अब WWE को वीर के ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं रहा है।

समरस्लैम इवेंट को ज्यादा समय हीं बचा है। दो हफ्ते बाद इसका आयोजन हो जाएगा। अब आप सोचिए की वीर महान किस एंंगल से इस इवेंट का हिस्सा रहेंगे। साफ है कि वो इस इवेंट में नजर नहीं आने वाले हैं। वीर महान के करियर को इस चीज से अब बहुत नुकसान हो रहा है। शायद ये बात वो खुद भी जानते होंगे।

यह भी पढ़ें- भारत की पहली महिला रेसलर जिसने WWE रिंग में सलवार सूट पहनकर पहलवानों को धूल चटाई


WWE में अक्सर होता है कि जब किसी के लिए प्लान नहीं होता है तो उसे रिलीज कर दिया जाता है। खासतौर पर कोविड के बाद तो ये ज्यादातर देखने को मिला। क्या पता वीर महान के साथ भी अब ऐसा हो सकता है। WWE ने शुरूआत में वीर महान को काफी मजबूत दिखाया। ऐसा लगा था कि उन्हें तगड़ा पुश मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब तो आलम ये हैं कि वो लाइव टीवी पर भी नजर नहीं आ रहे हैं।

भारतीय फैंस जरूर इस बार से नाराज होंगे। सभी को उम्मीद थी की आने वाले समय में वीर महान कोई बड़ी चैंपियनशिप जीतेंगे लेकिन अभी के हिसाब से ये बहुत मुश्किल लग रहा है। अब तो वीर महान को अपनी जगह बनानी शायद WWE में मुश्किल पड़ रही होगी। देखना होगा कि अगले हफ्ते रॉ में वीर महान नजर आएंगे या नहीं।

यह भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार्स ने 2 रेसलर्स को WWE रिंग में किया 'अधमरा', मेन इवेंट में मचा कोहराम!