
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE रिंग में इस समय वीर महान धमाल मचा रहे हैं। उनका लुक भारत में बहुत प्रसिद्ध हो गया है। WWE ने भी उन्हें पुश दिया। वीर महान की एक खासियत है कि वो अमेरिका में रह रहे हैं लेकिन अपन देश के लिए उनका प्यार उमड़ता रहता है। आप सभी को पता है कि वो शिवभक्त हैं। सोशल मीडिया पर वो भारतीय फैंस को हमेशा संदेश देते रहते हैं। इस बार वीर महान ने भारतीय लोगों से बहुत बड़ी अपील की है। इसका संबंध WWE से नहीं बल्कि बॉलीवुड में बनने वाली फिल्में और वेबसीरीज से है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो इस बार पोस्ट किया और कहा कि हम सभी को भारत विरोधी फिल्मों और वेबसीरीज का विरोध करना चाहिए। अगर आप वीर की इस पोस्ट पर जाएंगे तो फैंस ने भी उनका समर्थन किया है।
WWE सुपरस्टार वीर महान को आया गुस्सा
वीर महान ने इस वीडियो के जरिए बहुत कुछ कहा और कैप्शन में खास बात लिखी। उन्होंने लिखा धर्म,आस्था,ज़ाती, इतिहास का मज़ाक उड़ाने वाले फ़िल्म और वेबसीरीज़ का विरोध करें आवाज़ उठाएं, देश और धर्म सर्वोपरि है।जय हिंद। वीर ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी फिल्में देखी जिसमें देवी देवताओं का अपमान किया है। इस बात पर उन्हें गुस्सा आ गया और फैंस को इन फिल्मों का विरोध करने को कहा।
सोशल मीडिया पर वीर महान बहुत एक्टिव रहते हैं। हर दिन उनका कोई ना कोई पोस्ट सामने आ जाता है। भारत में जितने भी त्यौहार होते हैं सभी में वो फैंस को बधाई देते हैं। वीर महान अपनी पोस्ट के अंत में हर-हर महादेव लिखना कभी नहीं भूलते हैं। ये बात उनकी सभी को पसंद आती है। खैर वीर ने तो अपील कर दी है, अब देखना होगा कि फैंस उनकी बात मानते हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें- CWG 2022 में भारत को पहला मेडल दिलाने वाले संकेत महादेव के मुरीद हुए WWE दिग्गज जॉन सीना
WWE में कब वीर महान को नया दुश्मन मिलेगा?
WWE की सोच इस समय वीर महान के लिए कुछ अच्छी नहीं लग रही है। पहले उन्हें काफी ताकतवर दिखाया गया था लेकिन पिछले एक महीने से टीवी पर वो कम नजर आए। रिंग में एक महीने से ज्यादा का समय हो गया और उनका मैच होगा। वीर महान भी अब थक गए है। कुछ दिन पहले उन्होंने खुद नए दुश्मन की मांग की थी।
30 जुलाई को समरस्लैम का आयोजन हुआ था। इस इवेंट का हिस्सा वीर महान नहीं थे। रेसलमेनिया के बाद उन्होंने डेब्यू किया था। इसके बाद WWE के जितने भी बड़े इवेंट हुए है उनका हिस्सा वो नहीं बने। ऐसा लग रहा है कि WWE के पास उनके लिए कोई प्लान और दुश्मन नहीं है। अगर वीर का ये ही हाल रहा तो उनके करियर को आगे जाकर नुकसान हो सकता है।
यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान के WWE करियर पर मंडराया खतरा
Published on:
02 Aug 2022 05:08 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
