
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE SmackDown में इस हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला। भारतीय सुपरस्टार शैंकी का अलग रूप दिखा और उनके नाम भी बदलाव कर दिया गया है। महल और शैंकी का मुकाबला इस हफ्ते लोस लोथारियस के साथ हुआ। महल और शैंकी को हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद शैंकी ने रिंगसाइड में भांगड़ा भी दिखाया। लेकिन शैंकी ने अपने डांस से जरूर जलवा बिखेरा।
जिंदर महल और शैंकी के बीच आई दरार
शैंकी लॉकर रूम में ही डांस कर रहे थे। जिंदर महल को ये देखकर गुस्सा आ गया था। मैच भी कुछ खास नहीं रहा और ज्यादा लंबा नहीं चला। हम्बर्टो ने महल को पिन करते हुए जीत दर्ज की। मैच के बाद महल और शैंकी के बीच भी बहस देखने को मिली। ऐसा लग रहा है कि दोनों सुपरस्टार्श जल्द ही अलग हो सकते हैं। इस बात के संकेत मिल चुके हैं। जिंदर महल काफी गुस्से में बैकस्टेज चले गए लेकिन शैंकी रिंगसाइड में डांस कर रहे थे। रिंग अनाउंसर समांता इर्विन को वो इंप्रेस करना चाह रहे थे।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 में RCB की हार के जिम्मेदार Virat Kohli, दिग्गज ने गुस्सा दिखाते हुए लगाए आरोप
भारतीय WWE सुपरस्टार शैंकी को मिलेगा पुश
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अब शैंकी को भी WWE द्वारा अच्छा पुश दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार WWE के पास शैंकी और समांता के लिए रोमांटिक स्टोरीलाइन है। शैंकी ने इस हफ्ते स्टोरीलाइन की शुरूआत कर दी है। महल भी इस स्टोरीलाइन में रहेंगे। अगले हफ्ते अब महल और शैंकी की जोड़ी टूट सकती है। रॉ में वीर महान को पुश दिया जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि स्मैकडाउन में शैंकी को पु दिया जाएगा। ऐसा होगा तो भारतीय फैंस के लिए अच्छा होगा। शैंकी की लंबाई 7 फुट की है और इस तरह के रेसलर्स विंस मैकमैहन को बहुत पसंद आते हैं। इस लिहाज से भी शैंकी को आगे बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- IPL 2022 में Virat Kohli बड़ी घटना से बाल-बाल बचे, फील्ड पर हुआ अफरातफरी का माहौल, पुलिस ने बचाया
Published on:
29 May 2022 09:00 am
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
