IPL 2022 में बीती रात दूसरा क्वालीफायर बैंगलौर और राजस्थान के बीच खेला गया। इस दौरान एक बड़ी घटना फील्ड पर देखने को मिली। एक अनजान व्यक्ति विराट कोहली से मिलने के लिए मैदान में घुस आया। मैच की एक ही गेंद फेंकी गई थी कि वह मैदान में घुस गया और उसने कोहली को छूने की कोशिश की थी। सिक्योरिटी और पुलिस ने इसके बाद एक्शन लिया और तुरंत इस व्यक्ति को मैदान के बाहर किया गया।