18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय WWE रेसलर वीर महान भक्ति में डूबे, ‘तबाही’ मचाने से पहले हर हर महादेव का लगाया नारा

वीर महान का इस बार कुछ अलग रूप देखने को मिला है। शिव भक्ति में डूबे हुए वो नजर आए। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक खास वीडियो पोस्ट किया और अपने फैंस को सावन के महीने में संदेश भी दिया। इस पोस्ट को देखकर जरूर फैंस भी खुश हुए होंगे।

2 min read
Google source verification
indian wwe superstar veer mahaan pray lord shiva raw vince mcMahon

फोटो क्रेडिट- WWE

इस समय सभी भारतीय फैंस की जुबान पर वीर महान का नाम है क्योंकि वो WWE रिंग में बहुत बवाल मचा रहे हैं। नए गिमिक के साथ डेब्यू के बाद से उन्होंने जबरदस्त काम किया है। हालांकि पिछले कुछ हफ्तों से वो टीवी पर ज्यादा नजर नहीं आ रहे हैं। इस हफ्ते रॉ में उनकी शायद रोमांटिक स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। खैर अब सभी को पता है कि वीर महान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वो भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं। इसका नजारा एक बार फिर से देखने को मिले। वीर ने इंस्टाग्राम पर जबरदस्त वीडियो पोस्ट किया और वो शिव के गाने गा रहे हैं। उन्होंने खास कैप्शन भी भारतीय फैंस को दिया। अंत में हमेशा की तरह हर हर महादेव का नारा भी लगाया।

फैंस को दिया खास संदेश

वीर महान का लुक भी कुछ अलग तरह का है। गले में रूद्राक्ष, माथे पर महाकाल का टीका और बाजू पर राम उनके लिखा है। वीर ने भारतीय फैंस को खास संदेश देते हुए लिखा, इस सावन के महीने में प्रसन्नता और दृढ़ संकल्प के साथ देवाधिदेव महादेव की आराधना कर अपने आस पास सुख शांति और मंगलमय जीवन की कामना करें। इसके जरिए अपने प्रतिद्वंदियों को भी उन्होंने संदेश दे दिया कि वो शिव की ताकत के साथ सभी को धराशाई करेंगे।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर्स को WWE रिंग में पटक-पटक कर 'मारा' गया


शुरूआत में दिखाया गया ताकतवर

वीर महान अभी तक कई रेसलर्स को ढेर कर चुके हैं। रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो को उन्होंने हराया। मुस्तफाअली के ऊपर जीत हासिल की। रे मिस्टीरियो के साथ राइवलरी के बाद उन्हें कोई नया प्रतिद्वंदी अभी तक नहीं मिला। अब फैंस चाहते हैं कि उन्हें नया प्रतिद्वंदी मिले। शुरूआत में WWE ने उन्हें काफी ताकतवर दिखाया लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनके लिए आइडिया नजर नहीं आ रहे हैं। भारतीय फैंस उन्हें चैैंपियन बनते हुए देखना चाहते हैं।


अगले हफ्ते रॉ पर सभी की नजरें

रॉ में इस हफ्ते एंकर के साथ वीर महान कुछ अलग तरह से नजर आए। ऐसा लगा कि अब उनकी रोमांटिक स्टोरीलाइन शुरू होगी। WWE ने उनके लिए क्या प्लान बनाया है ये किसी को भी नहीं पता। अगर उनका प्रयोग अच्छे से नहीं किया गया तो आगे जाकर नुकसान भी हो सकता है। ये बात खुद वीर महान को भी पता होगी। अब सभी की नजरें अगले हफ्ते रॉ के ऊपर होगी। देखना होगा वीर का यहां क्या नया अवतार देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- विंस मैकमैहन ने अचानक WWE को कहा अलविदा