WWE स्मैकडाउन का एपिसोड इस हफ्ते बहुत ही खास रहा। शो में काफी कुछ फैंस को देखने को मिला। सुपरस्टार्स ने बहुत ही शानदार काम किया और कुछ अच्छे मैच भी हुए। समरस्लैम के लिहाज से ये शो काफी महत्वपूर्ण रहा था। मेन इवेंट मैच के बाद आकर ब्रॉक लैसनर ने इस मैच में बवाल काटा। कुछ अच्छी स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ती हुई शो में नजर आईं। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार WWE ने एक अच्छा एपिसोड देने की पूरी कोशिश की। इसमें सफलता भी मिली और फैंस ने जबरदस्त अंदाज में सुपरस्टार्स को चीयर किया। फैंस की उम्मीद के मुताबिक ये शो देखने को मिला। आइए आपको बताते हैं कि इस शो में क्या-क्या इस बार हुआ।