
कविता देवी ने किया कमाल
WWE रिंग में इस समय कई भारतीय सुपरस्टार अपने दम दिखा रहे हैं। वीर महान, सौरभ गुर्जर और शैंकी का जलवा देखने को मिल रहा है। शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन एक महिला रेसलर भी WWE में अपना दम दिखा चुकी हैं। हम बात कर रहे हैं कविता देवी कि, जो रिंग में सलवार और कमीज पहनकर उतरती हैं। आपको ये भी बता दें कि WWE में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली वो पहली महिला रेसलर हैं। साल 2017 में कविता देवी ने पहली बार WWE रिंग में कदम रखा था। सलवार सूट में देखकर सभी के इस दौरान होश उड़ गए थे। इसके बाद तो वो पूरी दुनिया में चर्चित हो गई थीं। NXT में ही कविता देवी ने ज्यादा रेसलिंग की। मेन रोस्टर में उनकी एंट्री नहीं हो पाईं थी। हालांकि कुछ समय पहले उन्हेंं रिलीज कर दिया गया था।
WWE में पिछले कुछ समय से उनका जलवा देखने को नहीं मिल रहा है। उन्हें रिलीज कर दिया गया था। हालांकि बाद में कविता ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ है। कविता इस समय अपने घरेलू कार्यों में व्यस्त हैं। WWE में कविता देवी ने अपना आखिरी मैच 27 जुलाई 2019 को लड़ा था। इसके बाद वो नजर नहीं आईं।
आपको ये जानकर हैरानी हो गई की कविता को भी द ग्रेट खली ने ट्रेन किया है। द ग्रेट खली भारत के बहुत बड़े रेसलर रह चुके हैं। कविता देवी का जन्म 20 सितंबर 1986 को हरियाणा के जिंद जिले के जुलाना गांव में हुआ था। बचपन से ही उनकी रूचि पहलवानी में थी।
यह भी पढ़ें- भारतीय सुपरस्टार्स ने 2 रेसलर्स को WWE रिंग में किया 'अधमरा'
कविता देवी का जन्म 20 सितंबर 1986 को हरियाणा के जिंद जिले के जुलाना गांव में हुआ था। बचपन से ही उनकी रूचि पहलवानी में थी। साल 2009 में कविता की शादी कर दी गई। कविता ने इसके बाद भी हार नहीं मानी और अपने सपनों को साकार किया।
कविता देवी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा फर्स्ट लेडी का अवार्ड भी मिल चुका हैं। सोशल मीडिया पर कविता देवी हमेशा एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस को खास संदेश देती रहती हैं। कविता देवी भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पावरलिफ्टिंग एथलीट भी रही हैं और दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी जीत चुकी हैं।
कविता देवी आने वाले समय में रिंग में जरूर वापसी करेंगी। जब उनके रिलीज की खबरें आईं थी तो उन्होंने खुद कहा था कि वो अभी घरेलू समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने साफ-साफ कहा था कि वो जल्द ही रिंग में वापसी करेंगी। WWE की नजरें भी उनके ऊपर जरूर होंगी। कविता की वजह से WWE भारत में अच्छा बिजनेस कर सकता है। अब देखना होगा कि कविता देवी की रिंग में कब वापसी होगी।
यह भी पढ़ें- भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली के बारे में 4 बड़ी बातें
Updated on:
16 Jul 2022 05:41 pm
Published on:
16 Jul 2022 05:26 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
