29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE दिग्गज The Great Khali बने ‘Umran Malik’, अपनी बॉलिंग से Kolkata के बल्लेबाज पर ढहाया कहर

द ग्रेट खली का एक और वीडियो अब वायरल हो रहा है। खली ने इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर तंज कसा है। आप भी अगर इस वीडियो को देखेंगे तो जरूर मजा आएगा।

2 min read
Google source verification
indian wwe wrestler the great khali trolls kkr on instagram ipl 2022

खली ने कोलकाता का बनाया मजाक

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) इंस्टाग्राम की वजह से काफी चर्चा में रहते हैं। हर बार वो कोई ना कोई ऐसा वीडियो पोस्ट करते हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। खली की वीडियो में आजतक आपने रेसलिंग ही देखी होगी लेकिन अब आप क्रिकेट भी देखेंगे। खली ने IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे।


द ग्रेट खली की शानदार वीडियो

खली द्वारा इंस्टाग्राम पर डाला गया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि IPL 2022 का सीजन इस समय अपने चरम पर है। खली एक बड़ी बॉल से बॉलिंग कर रहे हैं। खली ने इस गेंद को इतनी जोर से बैट्समैन की तरफ फेंका की उसके हाथ में लग गई। बैट्समैन ने झटके से हाथ से बल्ला भी फेंक दिया। एक तरह से लगा कि बैट्समैन का हाथ ही टूट गया। अब आगे की बात जानकर आप और हैरान हो जाएंगे। खली ने इस वीडियो को एडिट किया है। उन्होंने अपने ऊपर उमरान मलिक लिखा हुआ है और बैट्समैन के ऊपर कोलकाता लिखा हुआ है। खली ने कोलकाता का मजाक बनाया है और संकेत दिया है कि उमरान के सामने उनकी हालत खराब हो गई।

द ग्रेट का ये जबरदस्त वीडियो देखने के लिए यहां पर क्लिक करें।


हैदराबाद के लिए मलिक शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं

उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद से खेल रहे हैं। भारत के उभरते तेज गेंदबाज वो बन गए है। उनकी रफ्तार के आगे बल्लेबाज टिक नहीं पा रहे हैं। हर बॉल वो 155 KMPH की स्पीड से फेंक रहे हैं। कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में उमरान मलिक ने जबरदस्त गेंदबाजी की। खली ने इस वजह से ही ये वीडियो पोस्ट किया है। खैर खली का ये वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। लोग मजेदार कमेंट्स भी इसमें कर रहे हैं। खली ने पहली बार कुछ अलग तरह का पोस्ट शेयर किया है।

ये भी पढ़ेंं- भारतीय दिग्गज Veer Mahaan को पाकिस्तानी मूल के रेसलर ने कहा 'बेईमान इंसान', WWE रिंग में ललकारा

Story Loader