
brock lesnar f5
Top WWE Finshing Move: WWE यानी कि वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट (World Wrestling Entertainment) कंपनी दशकों से अपने दर्शकों का मनोरंजन करते आ रही है। हर हफ्ते कंपनी के रॉ स्मैकडाउन और एनएक्सटी शो (RAW, SMACKDOWN and NXT) प्रसारित किए जाते हैं। दर्शकों के बीच में WWE काफी प्रचलित है और लगभग 60 सालों से अधिक समय से यह कंपनी अमेरिका के साथ-साथ विश्व में अपने दर्शकों का मनोरंजन करते हुए आ रही है।
बता दें कि जब रेसलर फाइट लड़ते हैं तो उसमें लात-घूंसे भी चलाते हैं। लेकिन जब उन्हें अपने विरोधी को पिनफॉल (हराना) करना होता है तो वह अपना फिनिशिंग मूव को यूज करते हैं। आज हम आपको WWE के ऐसे ही 5 सबसे खतरनाक फिनिशिंग मूव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक बार मारते ही विरोधी रिंग में ढेर हो जाता है
5) Pedigree
यह मूव WWE इतिहास का एक सबसे खतरनाक मूव है जिसे फेस बस्टर और फेस प्लांट भी कहा जाता है। इसका इजाद पूर्व WWE रेसलर और हॉल ऑफ फेम ट्रिपल एच ने किया था। इस मूव में रेसलर अपने विरोधी के सर को अपनी जांघों में फंसा कर उसकी हाथों को पीट की तरफ करके रिंग में नीचे मारता है। इस मूव का इस्तेमाल अभी भी सेथ रॉलिंस द्वारा कभी-कभी किया जाता है।
यह भी पढ़ें : WWE सुपरस्टार John Cena ने की शादी, देखें फोटोज
4) Batsita Bomb
WWE इतिहास में बतिस्ता को एक क्रूर और निर्दयी रेसलर माना और समझा जाता है। जो अपने विरोधियों को बड़ी बुरी तरीके से पीटते थे। बता दें कि बतिस्ता ने ही बतिस्ता बॉम्ब की शुरुआत की थी। यह मूव दिखने में बहुत ही ज्यादा खतरनाक लगता है। इसे एक बार विरोधी पर मारने के बाद मजाल नहीं है कि वह दोबारा उठ जाए।
3) Tombstone Piledriver
टोंबस्टोन पाइलड्राइवर भी WWE इतिहास का एक खतरनाक मूव है जिसे एक बार मारने के बाद विरोधी दोबारा उठने की हिम्मत नहीं करता है। WWE में इस मूव का इस्तेमाल अंडरटेकर करते थे, अब वह रिटायर हो चुके हैं। बता दें कि इस मूव में अपने विरोधियों को उल्टा कर, उसके सिर को घुटने में फंसाकर रिंग पर मारते हैं। इस मूव के इस्तेमाल से अंडरटेकर ने बहुत के मुकाबले अपने नाम किए थे।
2) F-5
एफ फाइव फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल WWE में खतरनाक रेसलर ब्रॉक लेसनर करते हैं। इस मूव के सहारे ब्रॉक लेसनर ने कई विरोधी रेसलर को धूल चटाई है। इस मूव में अपने विरोधियों को सिर के बल उठाकर, पैरों की तरफ से रिंग में गिराते हैं
यह भी पढ़ें : मिलिए 5 भारतीय और भारतीय मूल के रेसलरों से जिन्होंने WWE में लिया है भाग
1) The Spear
WWE इतिहास में स्पीयर फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल कई रेसलरों ने किया है। 90 के दशक में गोल्डबर्ग 2000 के दशक में एज, और अब डब्ल्यूडब्ल्यूई के यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस इस मूव का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि यह WWE इतिहास का सबसे खतरनाक मूव माना जाता है जिसमें अपने विरोधियों को कंधे के बल से पेट पर चोट दी जाती है।
Updated on:
20 Jul 2022 03:55 pm
Published on:
20 Jul 2022 03:54 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
