30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WWE सुपरस्टार John Cena ने की शादी, देखें फोटोज

डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर जॉन सीना ने इन दिनों गुपचुप तरीके से दोबारा शादी कर ली है। उन्होंने यह शादी 15 जुलाई को कनाडा के जॉर्जिया में एक होटल में की है। यह शादी बेहद की चुपचाप तरीके से की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 18 Jul 2022, 10:53 PM IST

John Cena and Shay Shariatzadeh

John Cena and Shay Shariatzadeh

John Cena Wife: WWE के दिग्गज रेसलर और बॉलीवुड एक्टर जॉन सीना ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। यह शादी उन्होंने Shay Shariatzadeh से दोबारा की है। हालांकि दोनों अक्टूबर 2020 में फ्लोरिडा के कोर्ट में शादी कर चुके थे लेकिन अब कोर्ट मैरिज के बाद डेढ़ साल बाद पूरे रीति रिवाज है से जॉन सीना ने शादी की है। उस समय कोविड के चलते दोनो ने कोई सेलिब्रेशन नहीं किया था।

लेकिन अब पाबंदी हटने के बाद दोनों ने यह फैसला किया है। बता दें कि जॉन सीना की शादी कनाडा के रोजबुड होटल, जॉर्जिया में हुई है। गौरतलब है कि हाल में ही डब्ल्यूडब्ल्यूई में जॉन सीना को 20 साल पूरे हुए थे, जिसे लेकर उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई ने एक भव्य आयोजन WWE में करवाया था।

John Cena Age: 45 साल के जो जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में पिछले महीने ही वापसी की थी। जब वह RAW के एक एपिसोड में दिखे थे। पीपल मैगजीन की एक रिपोर्ट के अनुसार जॉन सीना और उनकी पत्नी ने अपनी शादी समारोह की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी।

यह भी पढ़ें : मिलिए 5 भारतीय और भारतीय मूल के रेसलरों से जिन्होंने WWE में लिया है भाग


गौरतलब है कि हाल में ही डब्ल्यूडब्ल्यूई में जॉन सीना को डेब्यू किए हुए 20 साल हो गए हैं वह पिछले महीने मंडे नाइट रॉ के एक एपिसोड में देखे थे। इस एपिसोड में आने के बाद उन्होंने अपनी 20 साल की यात्रा के बारे में बात की साथ ही WWE के चेयरमैन विंस मैकमोहन ने उन्हें इंट्रोड्यूस किया और रिंग में एंट्री कराई। इस मौके पर पूरा WWE रोस्टर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आया।

यह भी पढ़ें : जानिए किस WWE सुपरस्टार ने जीते हैं सबसे ज्यादा चैंपियनशिप टाइटल


रिंग में आने के बाद जॉन सीना ने बताया कि कैसे डब्ल्यूडब्ल्यूई उनके लिए सब कुछ है और फैन उनके लिए कितने मायने रखते हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में जॉन सीना फैंस के एक चहेते रेसलर रहे हैं। साथ ही वह बॉलीवुड एक्टर भी हैं। रिंग आने के बाद उन्होंने यह तो नहीं बताया कि वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में कब वापसी करेंगे लेकिन उन्होंने इस बात का संदेश तो दिया था कि वह वापसी जरूर करेंगे।

बता दें कि आखरी बार जॉन सीना ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में समर स्लैम 2021 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के खिलाफ मैच लड़ा था। इसके बाद से ही वह अपने हॉलीवुड करियर पर ध्यान देने लगे थे और रिंग में नही दिखे।

IMAGE CREDIT: Daili Mail Online