7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Veer Mahaan का खौफनाक अंदाज सामने आया, पूरे WWE रोस्टर को खुली चुनौती देकर डराया

वीर महान का एक बार फिर खून खौल गया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पूरे रोस्टर को खतरनाक संदेश भेजा है। अब अगले हफ्ते कुछ सुपरस्टार्स की हालत खराब हो सकती है।

2 min read
Google source verification
 veer mahaan indian superstar warns wwe roster raw rinku singh

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE का अगले इवेंट इस सप्ताह मनी इन द बैंक होगा। भारतीय फैंस को बड़ा झटका इस इवेंट को लेकर लगा है। इस इवेंट में वीर महान नजर नहीं आएंगे। लगातार दूसरा बड़ा इवेंट वो मिस करेंगे। रॉ में इस हफ्ते लैडर मैच में हिस्सा लेने के लिए बैटल रॉयल मैच रखा गया था। वीर महान पहले ही एलिमिनेट हो गए थे। रिडल ने मनी इन द बैंक के लिए क्वालीफाई कर गए है। वीर महान शायद इस इवेंट में नजर नहीं आएंगे। सोशल मीडिया पर अब उनका गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने धमकी भी दे दी है।


WWE सुपरस्टार वीर महान का संदेश

वीर महान अभी तक रिंग में बहुत ही ताकतवर साबित हुए है। लगातार वो अपने प्रतिद्वंदियों को ढेर कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उन्हें कोई तगड़ा प्रतिद्वंदी नहीं मिला और ना ही उन्हें अच्छी बुकिंग मिली। पिछले दो हफ्तों से रॉ में कुछ खास कमाल वो दिखा नहीं पाए। अब लगभग ये तय है कि वो मनी इन द बैंक में नजर नहीं आएंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर ये सभी के लिए बुरी खबर होगी। WWE ने उनके लिए क्या प्लान तैयार किया है ये भी किसी को समझ नहीं आ रहा है। खैर सोशल मीडिया पर वो हमेशा एक्टिव रहते हैं। इस बार उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए धमकी दी है। वीर महान ने एक बार फिर रोस्टर को चुनौती देते हुए कहा कि मेरा सामना अब कौन करेगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि मैं सभी को इंतजार कर रहा हूं और वीर महान से डरो। सबसे बड़ी बात उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें कोई भी चुनौती नहीं दे पाया है।

ये भी पढ़ें- WWE रिंग में जॉन सीना को देखकर फैंस की आंखों में आए आंसू, कहा-मुझे नहीं पता दोबारा कब आऊंगा

वीर महान का अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा ये देखने वाली बात होगी। मनी इन द बैंक के बाद होने वाली रॉ में इस बात का पता चल पाएगा। अगर वीर महान की बुकिंग अच्छे से नहीं की गई तो आगे उनका फ्यूचर खराब हो सकता है। WWE को अब वीर महान को किसी अच्छी स्टोरीलाइन में डालना चाहिए। वीर महान को शुरूआत में अच्छे से बुक किया था। ऐसा लगा कि उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अब देखना होगा कि वो चैंपियनशिप लाइन पर आते हैं या नहीं। अगस्त में समरस्लैम भी होगा। उसमें भी अगर वीर महान का मैच नहीं हुआ तो फिर उन्हें काफी नुकसान होगा।