
वीर महान ने WWE में मचाया धमाल
WWE में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए भारत के वीर महान (Veer Mahaan) एक जाना पहचाना नाम है। वो इस समय खूब सुर्खियां बटो रहे हैं। एक छोटी से जगह से निकलकर वीर महान ने WWE रिंग में अपना जलवा दिखाया है। आज वो किसी भी परिचय का मोहताज नहीं है। वीर महान का WWE में जाने का सफर आसान नहीं रहा है। बहुत कड़ा संघर्ष उन्हें करना पड़ा था।
वीर महान की इमोशनल कहानी
दरअसल वीर महान बेसबॉल के जरिए WWE में आए। जेवलिन थ्रोअर भी वीर महान रह चुके हैं। बेसबॉल के बेस पर ही वीर महान अमेरिका पहुंचे थे। हालांकि उनका परिवार उन्हें अमेरिका नहीं भेजना चाहता था। वीर महान अपनी जिद के जरिए अमेरिका पहुंच गए। वैसे एक बात आप सभी को पता नहीं होगी लेकिन वीर महान पहले फौजी बनना चाहते थे। ये बात खुद वीर महान ने बताई थी कि उनका सपना आर्मी में जाने का था। हालांकि जब वो आर्मी की भर्ती में गए तब उनकी उम्र पूरी हो चुकी थी और इस वजह से बाहर हो गए। यहां से वीर महान के किस्मत के दरवाजे और भी खुल गए थे। वीर महान को इसके बीच में ही द मिलियन डॉलर आर्म रियलिटी शो में जाने का ऑफर आया था। वीर महान ने इसमें हिस्सा लेने के लिए घर में बात की लेकिन घरवालों ने मना कर दिया था। हालांकि पैसेंजर ट्रेन से लखनऊ से दिल्ली के लिए खुद ही वीर महान चल दिए थे।
ये भी पढ़ें- 3 भारतीय क्रिकेटर्स जिनका वक्त से पहले ही करियर खत्म हो गया, एक ने मैदान में की थी आंसुओं की बौछार
WWE द्वारा मिल रहा है पुश
वीर महान के ऊपर 'द मिलियन डॉलर आर्म' फिन्म बन चुकी है। इस फिल्म में वीर महान का करियर को शानदार अंदाज में दिखाया गया है। वीर महान भारत के पहले बेसबॉस प्लेयर रह चुके हैं। खैर वीर महान को अब पूरी दुनिया जानती है। WWE द्वारा वीर महान को अब नए गिमिक के साथ WWE रिंग में पुश भी दिया जा रहा है। कई रेसलर्स को वो धराशाई कर चुके हैं। आने वाले समय में वीर महान WWE की कोई बड़ी चैंपियनशिप भी जीत सकते हैं। विंस मैकमैहन अब वीर महान के जरिए भारत में तगड़ा बिजनेस करना चाहते हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर भारतीय फैंस के लिए ये अच्छी बात होगी।
Published on:
02 Jun 2022 04:36 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
