4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 भारतीय क्रिकेटर्स जिनका वक्त से पहले ही करियर खत्म हो गया, एक ने मैदान में की थी आंसुओं की बौछार

हर क्रिकेटर के अरमान होते हैं कि वह एक बार अपने देश के लिए क्रिकेट जरूर खेले। इनमें से कुछ ही खिलाड़ियों का करियर लंबा होता है। हम तीन ऐसे क्रिकेटर्स की बात करेंगे जिनका करियर बहुत जल्द खत्म हो गया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 2 Jun 2022, 3:05 PM IST

3 cricketers cricket career not last long vinod kambli

इन खिलाड़ियों का करियर जल्दी खत्म हो गया

भारतीय क्रिकेट का इतिहास बहुत लंबा रहा है। कई क्रिकेटर आए और रिकॉर्ड बनाए। कुछ ने बहुत नाम कमाया लेकिन कुछ पीछे ही रह गए। कुछ ऐसे क्रिकेटर भी रहे जिनका करियर लंबा हो सकता था लेकिन वक्त से पहली ही उनका करियर पूरी तरह खत्म होगा। इनकी कुछ पारियां देखकर लगता था कि ये कुछ बवाल मचाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आइए हम ऐसे ही तीन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में बात करेंगे।

1) मनप्रीत गोनी

एक समय था जब गोनी का नाम फैंस के बीच काफी चर्चा में रहा था। गोनी ने IPL में चेन्नई के लिए अच्छी तेज गेंदबाजी की थी और इसके बाद भारतीय टीम में भी उनकी एंट्री हुई थी। भारतीय टीम में उनकी एंट्री तो हुई लेकिन प्रदर्शन कही पर भी उनका अच्छा नहीं रहा। गोनी ने भारतीय टीम के लिए 2 वनडे मैच खेले और सिर्फ 2 ही विकेट वो अपने नाम कर पाए। IPL में गोनी ने 44 मैच खेले और 37 विकेट हासिल किए। घरेलू क्रिकेट और IPL में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन गोनी नहीं कर पाए थे। गोनी ने अब रिटायरमेंट ले लिया है। अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहता तो शायद उनका क्रिकेटर करियर लंबा चल सकता था।


2) सुदीप त्यागी

त्यागी एक ऐसे खिलाड़ी थे जिनका IPL और घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन अच्छा नहीं था। इसके बाद भी उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। हालांकि इन मौकों को वो खास अंदाज में भुना नहीं पाए। सुदीप त्यागी ने टीम इंडिया के लिए 4 वनडे मैच में मात्र 3 विकेट ही हासिल किए। सुदीप ने एक टी-20 मैच भी खेला और एक विकेट अपने नाम किया। त्यागी आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते थे और उस समय टीम इंडिया के कप्तान धोनी थे। इस वजह से ही त्यागी को मौका दिया गया था।

ये भी पढ़ें- Veer Mahaan और Roman Reigns की हालत होगी खराब, WWE Hell in a Cell 2022 के नतीजे लीक!

3) विनोद कांबली

कांबली का नाम आज भी चर्चा में रहता है। बहुत कम उम्र में उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। कांबली ने 17 टेस्ट मैच और 104 वनडे भारत के लिए खेले। उनका क्रिकेट करियर ज्यादा लंबा नहीं गया। आप सभी को पता होगा कि स्कूली क्रिकेट में विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर के बीच 664 रनों की पार्टनरशिप हुई थी। सचिन के बहुत अच्छे दोस्त विनोद कांबली थे। साल 1996 के वर्ल्ड कप में कोलकाता में भारत की हार देखकर लोगों ने मैदान पर बोतलें और अन्य सामान फेंकना शुरू किया। इस समय कांबली बल्लेबाजी कर रहे थे। श्रीलंका की टीम ये सब देखकर पवेलियन लौट गई थी। श्रीलंका को विजेता घोषित कर दिया था। कांबली मैदान से आंसुओं के साथ पवेलियन लौटे थे।