
फोटो क्रेडिट - WWE
WWE में इस समय पूरी तरह हैल इन ए सैल इवेंट का बिल्डअप चल रहा है। अभी तक इवेंट के लिए कुछ बड़े मुकाबलों का ऐलान हो चुका है। इस रविवार को इस धमाकेदार इवेंट का आयोजन होगा। शो के लिए अभी तक छह मैचों का ऐलान किया जा चुका है। हालांकि रोमन रेंस और भारतीय सुपरस्टार को यहां झटका लगा है। इनके मैच का ऐलान नहीं हुआ है।
रोमन रेंस और वीर महान शायद इस इवेंट में आकर कुछ सरप्राइज दे सकते हैं। या फिर इनकी हालत भी खराब हो सकती है। WWE ने सभी मुकाबलों को अभी तक शानदार अंदाज में हाइप किया है। कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज भी हर साल WWE द्वारा इस इवेंट में दिया जाता है। वैसे स्मैकडाउन का एक एपिसोड और बचा है तो यहां और मैचों का ऐलान हो सकता है। खैर इस इवेंट में होने वाले मैचों के संभावित नतीजों के बारे में आपको बताते हैं।
- एजे स्टाइल्स, फिन बैलर और लिव मॉर्गन का ऐज, डेमियन प्रीस्ट और रिया रिप्ली के साथ होगा। ये मुकाबला बहुत ही तगड़ा होगा। इस मुकाबले में काफी कुछ देखने को मिल सकता है। अभी तक ऐज, प्रीस्ट और रिया रिप्ली भारी पड़े हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो एजे स्टाइल्स, बैलर और लिव मॉर्गन की जीत हो सकती है।
- इस इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी और मुस्तफा अली के बीच यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच होगा। इन दोनों की राइवलरी शानदार चल रही है। वैसे इस मुकाबले में मिस्टीरियो फैमिली और वीर महान की एंट्री भी हो सकती है। ऐसा होगा तो फिर वीर महान की हालत खराब होगी। ऑस्टिन थ्योरी को इस समय पुश दिया जा रहा है तो फिर इस मुकाबले में ऑस्टिन थ्योरी अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे।
-कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच भी Hell in a Cell मैच होगा। ये राइवलरी रेसलमेनिया से चल रही है। इस बार और भी तगड़े अंदाज में इस राइवलरी को बुक किया गया है। सैथ रॉलिंस की लगातार हार कोडी रोड्स के खिलाफ रही है। इस बार सैथ रॉलिंस की जीत हो सकती है।
- केविन ओवेंस और इजेक्यूल की स्टोरीलाइन को अभी तक WWE ने खास अंदाज में बिल्ड किया है। Raw में काफी घमासान इन दोनों के बीच देखने को मिला है। इजेक्यूल को इस समय आगे बढ़ाने के लिए WWE उन्हें पुश दे सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो इजेक्यूल की इस मकुाबले में जीत हो जाएगी।
-बियांका ब्लेयर और असुका और बैकी लिंच के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच मैच होगा। असुका और बैकी लिंच ने अभी तक काफी बवाल मचाया है। WWE इस बार असुका को पुश दे सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो असुकी नईं Raw विमेंस चैंपियन बन सकती हैं।
- बॉबी लैश्ले और ओमोस, MVP के बीच हैंडीकैप मैच होगा। ओमोस और MVP का पलड़ा इस राइवलरी में अभी तक भारी रहा है। ओमोस को WWE द्वारा पुश दिया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो इस मुकाबले में ओमोस और MVP की जीत हो सकती है।
Published on:
2 Jun 2022, 12:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.