
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। विंस मैकमैहन के ऊपर पूर्व कर्मचारी के साथ तीन मिलियन डॉलर का कथित तौर पर समझौता करने का आरोप लगा था। अब इस पर बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि विंस मैकमैहन ने विवाद में आने के बाद खुद ही चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। WWE बोर्ड ने प्रेस रिलीज करते हुए ये जानकारी दी। अब WWE की नईं चेयरमैन विंस मैकमैहन की बेटी स्टैफनी मैकमैहन बन गई हैं।
विंस मैकमैहन के ऊपर लगा था आरोप
दरअसल The Wall Street Journal के मुताबिक विंस मैकमैहन के ऊपर पूर्व कर्मचारी के साथ तीन मिलियन डॉलर का कथित तौर पर समझौता करने का आरोप लगा था। WWE बोर्ड ने इस बात को काफी गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। सोशल मीडिया पर भी विंस मैकमैहन का मजाक उड़ गया था। यहां तक की कंपनी के ऊपर भी दिग्गजों ने सवाल खड़े कर दिए थे। विंस मैकमैहन ने आरोप लगने के बाद कोई बयान नहीं दिया लेकिन उन्होंने बड़ा कदम उठाते हुए चेयरमैन का पद छोड़ दिया है। विंस मैकमैहन की बेटी स्टैफनी मैकमैह ने कंपनी की नई चेयरमैन बनने के बाद खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी।
ये भी पढ़ें- 3 धुरंधर जो FIFA वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार जलवा बिखेरेंगे, जर्मनी के 'भरोसेमंद' युग का होगा अंत
क्या था मामला?
दरअसल साल 2019 में WWE ने एक महिला कर्मचारी हायर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक विंस मैकमैहन का कथित तौर पर इस कर्मचारी के साथ अफेयर रहा था। जब ये कर्मचारी WWE को छोड़कर गई तो फिर विंस मैकमैहन और पूर्व कर्मचारी के बीच 3 मिलियन डॉलर (करीब 24 करोड़ रुपए) का समझौता हुआ। कहा जा रहा है कि विंस ने पर्सनल फंड से ये राशि दी थी।
ये भी पढ़ें- WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर लगा 24 करोड़ रुपए 'रिश्वत' देने का आरोप, कंपनी की साख पर लगा धब्बा!
Published on:
17 Jun 2022 05:53 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
