4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 धुरंधर जो FIFA वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार जलवा बिखेरेंगे, जर्मनी के ‘भरोसेमंद’ युग का होगा अंत

फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस साल के अंत में कतर में होगा। कुछ ऐसे दिग्गज फुटबॉलर भी हैं जो अंतिम बार वर्ल्ड कप में नजर आएंगे। जानिए ऐसे ही तीन दिग्गजों के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Joshi Pankaj

•

Updated: 17 Jun 2022, 4:02 PM IST

valuable player will participate last time fifa world cup 2022 Ronaldo

इनका होगा अंतिम वर्ल्डकप

साल 2022 में होने वाले फुटबॉल वर्ल्ड के लिए टीमें तय हो गई है। कतर में नवंबर और दिसंबर में इस साल वर्ल्ड कप का आयोज होगा। 32 टीमें इस बार हिस्सा लेंगी और 8 ग्रुप में चार-चार टीमों को रखा गया है। ग्रुप चरण के मुकाबले 12 दिन तक चलेंगे, जिसमें रोजाना चार मैच खेले जाएंगे। कुछ ऐसे भी दिग्गज फुटबॉलर हैं जो अंतिम बार वर्ल्डकप में नजर आएंगे। यानी की इस साल का वर्ल्ड कप उनका अंतिम होगा।

1) क्रिस्टियानो रोनाल्डो

पुर्तगाल को मिडफील्डर रोनाल्ड किसी परिचय का मोहताज नहीं है। रोनाल्डो 37 साल के हो चुके हैं। दुनिया के सबसे चर्चित फुटबॉलर रोनाल्डो अभी तक 117 गोल कर चुके हैं। सबसे ज्यादा गोल करने की लिस्ट में सबसे टॉप पर रोनाल्डो का ही नाम आता है। साल 2005 से अगर बात करें तो रोनाल्डो अभी तक 186 मुकाबले खेल चुके हैं। फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 उनका अंतिम होगा, इसके बाद शायद वो अगले वर्ल्ड कप में नजर नहीं आएंगे।


2) लियोनल मेसी

इस फुटबॉलर के बारे में पूरी दुनिया जाती है। अर्जेंटीना के फॉरवर्ड खिलाड़ी मेसी इस समय 34 साल के है। फिटनेस के लिहाज से देखा जाए तो साल 2022 का वर्ल्ड कप उनका अंतिम होगा। शायद वो अगले वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं रहेंगे। मेसी अभी तक 81 गोल दाग चुके हैं। साल 2005 से मेसी ने कुल 160 मुकाबले खेले हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SA 4th T20: टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर होंगे ये दो खिलाड़ी, रफ्तार के सौदागर का होगा डेब्यू


3) मेनुअल न्यूअर

जर्मनी के महान गोलकीपर मेनुअल इस समय 36 साल के हैं। वो भी अगले वर्ल्ड कप का हिस्सा शायद नहीं होंगे। साल 2009 से मेनुअल अभी तक 109 मुकाबले खेल चुके हैं। साल 2014 के वर्ल्ड कप में गोल्डन ग्लब्स का अवार्ड मेनुअल को ही मिला था। कई सालों से जर्मनी की दीवार के रूप में वो काम कर रहे हैं। इस साल भी वर्ल्ड कप में उनके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। जर्मनी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में उन्हें जाना जाता है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल