
देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा टी-20 मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए ये मैच काफी महत्वपूर्ण होगा। पांच मैचों की सीरीज के पहले दो मुकाबले साउथ अफ्रीका जीत चुकी है। तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने वापसी की और 48 रनों से जीत हासिल की। भारत को अगर सीरीज जीतनी है तो अगले दोनों मुकाबले जीतने होंगे। साउथ अफ्रीका अगर चौथा मुकाबला जीत गई तो फिर सीरीज पर कब्जा जमा लेगी।
भारतीय टीम में इस बार कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। अक्षर पटेल और आवेश खान को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। दोनों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इनकी जगह वेंकटेश अय्यर और उमरान मलिक को मौका दिया जा सकता है। कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने भी अभी तक रन नहीं बनाए। दोनों की बल्लेबाजी चिंता का विषय है। खासतौर पर कप्तान पंत काफी खराब बल्लेबाजी कर रहे हैं। अच्छी शुरूआत दिलाने की जिम्मेदारी एक बार ईशान किशन और गायकवाड़ के ऊपर होगी।
कुल मिलाकर देखा जाए तो चौथे टी-20 में भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव नजर आ सकते हैं। इस समय भारतीय टीम से ज्यादा मजबूत साउथ अफ्रीका की टीम लग रही है। टीम के सभी बल्लेबाज अच्छी लय में है। गेंदबाजों ने भी अभी तक अच्छा काम किया है। टॉस पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। पंत लगातार तीन मुकाबलों में टॉस हार चुके हैं।
ये भी पढ़ेंं- WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर लगा 24 करोड़ रुपए 'रिश्वत' देने का आरोप, कंपनी की साख पर लगा धब्बा!
चौथे टी-20 के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित एकादश
भारत- ऋषभ पंत (कप्तान), इशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक और हर्षल पटेल।
साउथ अफ्रीका- टेम्बा बवुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, वैन डर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रीटोरियस, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी और केशव महाराज।
Published on:
17 Jun 2022, 2:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.