
Veer mahan and omos
WWE: डब्लूएडब्लूई (WWE) में इन दिनों Veer Mahan और Omos जलवा बिखेर रहें हैं। दोनों ही रेसलरों को डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) अलग-अलग फॉर्मेट (Raw, Smackdown, PPV) में शानदार तरीके से यूज कर रहा है। ओमोस (Omos) की छवि इन दिनों एक मॉन्स्टर के समान दिखती हैं। जो किसी भी विरोधी को मिनटों में धूल चटा सकता है। वहीं वीर महान (Veer Mahan) भी डब्ल्यूडब्ल्यूई में एक खतरनाक रेसलर बनकर उभर रहे हैं। इस आर्टिकल में जानिए दोनों रेसलरों में से सबसे ज्यादा खतरनाक कौन हैं
वीर महान उर्फ रिंकू सिंह (Veer Mahan)
दोस्तों आपको बता दें कि वीर महान (Veer Mahan real Name) का पूरा नाम रिंकू सिंह (Rinku Singh) है। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई में Veer Mahan के ब्रांड नाम से लड़ते हैं। WWE में जौहर दिखाने से पहले वीर महान (Veer Mahan) एक शानदार बेसबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं। वीर महान उर्फ रिंकू सिंह 33 साल के हैं। इनका जन्म 8 अगस्त 1988 को गोपीगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ था। वीर महान की हाइट 6 फुट 4 इंच है और वजन 125 किलो है।
WWE में इन्होंने 13 जनवरी 2018 को कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। डब्ल्यूडब्ल्यूई एनएक्सटी (WWE NXT) में Veer Mahan सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) के साथ टैग टीम (Tag Team) में भी लड़ चुके हैं। Veer Mahan अपने विरोधियों को सर्विकल क्लिच के माध्यम से टैपआउट (Tap out) भी करवा देते हैं। जबकि वीर महान का फिनिशिंग मूव (Veer Mahan finishing Move) मिलीयन डॉलर आर्म (The Million Dollar Arm) है।
ओमोस (Omos)
ब्रॉन स्ट्रोमैन (Brawn Starw man) के जाने के बाद WWE में उनकी कमी खल रही थी। लेकिन ओमोस (Omos) ने ब्रॉन स्ट्रोमैन की इस कमी को आते ही पूरा कर दिया। 7 फुट 3 इंच की हाइट वाले इस खतरनाक रेसलर का वजन 183 किलो है। जो अपने विरोधियों को मिनटों में ही निपटाने के लिए जाना जाता है। ओमोस (Omos Real Name) का पूरा नाम Tolulope Omogbehin हैं। बता दें कि डब्ल्यूडब्ल्यूई में ओमोस ने 1 जनवरी 2019 को कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। इसके बाद omos ने WWE के छोटे एडिशन क्रूजरवेट में हाथ आजमाए।
लेकिन 15 जून 2022 को मंडे नाइट रॉ (Monday Night Raw) के एपिसोड में यह दिखाई दिए, इसके बाद डब्ल्यूडब्ल्यूई में उन्होंने एजे स्टाइल (Aj styles) का साथ पकड़ लिया और कई टैग टीम मैच लड़े, वही दोनों ने रैसलमेनिया 37 (Wrestlemania 37) में न्यू डे (The New Day) को हराकर डब्ल्यू डब्ल्यू ई रॉ टैग टीम चैंपियनशिप (WWE Raw Tag Team Championship) हासिल की। लेकिन इसके बाद दोनों के संबंध खराब हो गए और अब WWE में एक दूसरे की शकल देखना भी पसंद नहीं करते। बता दें कि ओमोस का फिनिशिंग मूव (Omos finishing move) Sky High Stone buster हैं।
कौन है ज्यादा खतरनाक -
Omos और Veee Mahan दोनों ही रेसलर अभी तक WWE में खतरनाक साबित हुए हैं। जहां पर ओमोस की की छवि एक हैवानियत से भरे रेसलर जैसी है। वही वीर महान की छवि WWE में एक ताकतवर और फुर्तीले रेसलर के समान है। WWE में अभी दोनों का एक दूसरे से सामना नहीं हुआ है। इस हिसाब से कौन ज्यादा खतरनाक और ताकतवर है, इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकते। लेकिन डब्ल्यूडब्ल्यूई (WWE) जब कभी भी दोनों का मैच प्लान करेगी तो, वह बहुत ज्यादा रोमांचक होगा।
यह भी पढ़ें -Veer Mahan जिसनें WWE में मचा दिया है कोहराम, क्या बनेंगे भारत के तीसरे WWE चैंपियन
Updated on:
25 May 2022 02:32 pm
Published on:
25 May 2022 02:31 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
