
फोटो क्रेडिट- WWE
रेसलिंग इंटरटेनमेंट की दुनिया में WWE सबसे चर्चित कंपनी हैं। यहां पहुंचने के लिए किसी भी रेसलर को बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कुछ भारतीय सुपरस्टार भी इस कंपनी में काम कर रहे हैं। इस समय WWE के सबसे बड़े रेसलर ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस हैं। कमाई के मामले में भी ये दोनों रेसलर टॉप पर है। ध्यान देने वाली बात है कि लैसनर पार्ट टाइमर के रूप में काम करते हैं और रोमन रेंस एक्टिव सुपरस्टार के रूप में नजर आते हैं। इसके बावजूद लैसनर नंबर वन पर है। खैर साल 2022 में अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-4 रेसलर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है। Fightful और Wrestling Observer ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है। आइए आपको इन पांच सुपरस्टार्स के बारे में बताते हैं।
1) ब्रॉक लैसनर
लैसनर पिछले कुछ सालों से पार्ट टाइमर के रूप में काम कर रहे हैं। मौजूदा दौर के वो सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। कंपनी में 20 साल से ज्यादा उन्हें हो गए है। वो जब भी रिंग में आते हैं तो WWE की बहुत कमाई होती है। विंस मैकमैहन भी लैसनर को मुंह मांगा पैसा देते हैं। लैसनर की सैलरी इस समय पांच मिलियन डॉलर है।
यही नहीं लैसनर को किसी शो का मेन इवेंट करने के लिए अलग से पैसा मिलता है। एक मेन इवेंट का वो पांच लाख डॉलर लेते हैं। अब आप समझ सकते हैं कि लैसनर कितना पैसा WWE से कमाते हैं। इसके अलावा उनकी कमाई मर्चेंडाइज से भी होती है।
2) रोमन रेंस
कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर मौजूदा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन रोमन रेंस हैं। पिछले तीन साल से रोमन रेंस की ब्रांड वेल्यू बढ़ गई है। साल 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया था और तब से उनकी कमाई भी जबरदस्त हो गई है। ब्रॉक लैसनर के बाद सबसे ज्यादा बिजनेस रोमन रेंस ही WWE को देते हैं।
रोमन रेंस की सालाना सैलरी पांच मिलियन डॉलर से ज्यादा है। वो एक्टिव रेसलर के रूप में काम करते हैं, इस वजह से उन्हें मेन इवेंट का पैसा नहीं मिलता है। हालांकि WWE शॉप और मर्चेडाइज से वो बहुत ज्यादा कमाते हैं। इस मामले में उन्होंने जॉन सीना को भी पीछे छोड़ दिया है।
3) रैैंडी ऑर्टन
ऑर्टन मौजूदा समय में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं। WWE में अपार सफलता ऑर्टन हासिल कर चुके हैं। WWE ने भी हमेशा उन्हें इसका क्रेडिट दिया। इस समय वो नए रेसलर्स को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
लैसनर और रेंस के बाद ऑर्टन कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर आते हैं। ऑर्टन को अभी भी फैंस का बहुत प्यार मिलता है। ऑर्टन की सालाना सैलरी इस समय लगभग चार मिलियन डॉलर है। अब शायद कुछ समय बाद ऑर्टन WWE से रिटायरमेंट भी ले लेंगे।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान का WWE ने किया हाल बेहाल, Raw के मेन इवेंट में मची भगदड़!
4) सैथ रॉलिंस
रॉलिंस ने बहुत कम समय में WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना लिया हैं। हील और फेस के रूप में हमेशा उन्होंने जबरदस्त काम किया। WWE ने भी समय-समय पर उन्हें बहुत पुश दिया और इसका फायदा उन्होंने उठाया। कमाई के मामले में रॉलिंस का नंबर चौथे स्थान पर आता है।
रॉलिंस को WWE में सफलता साल 2016 के बाद ही मिली लेकिन तब भी वो रोस्टर में सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट में है। रॉलिंस को WWE द्वारा सालाना 3 मिलियन डॉलर की सैलरी दी जाती है। सैलरी के अलावा भी WWE शॉप से रॉलिंस बहुत कमाते हैं।
5) एजे स्टाइल्स
WWE में आए हुए ज्यादा साल एजे स्टाइल्स को नहीं हुए है। यहां आने से पहले ही एजे स्टाइल्स का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहा था। इस वजह से ही WWE में उन्हें बहुत जल्दी पुश दिया गया। इसका फायदा हमेशा एजे स्टाइल्स ने उठाया।
कमाई के मामले में पांचवें नंबर पर एजे स्टाइल्स इस समय आते हैं। हाल ही में मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट एजे स्टाइल्स ने साइन किया है। स्टाइल्स को भी WWE द्वारा तीन मिलियन डॉलर के आसपास की सैलरी दी जाती है। इसके अलावा अन्य प्रमोशंस से भी वो कमाते हैं।
यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान के साथ WWE ने खेला बड़ा खेल रेसलिंग छुड़ाकर 'प्यार' के चक्कर में फंसाया!
Published on:
20 Jul 2022 02:17 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
