5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन पर लगा 24 करोड़ रुपए ‘रिश्वत’ देने का आरोप, कंपनी की साख पर लगा धब्बा!

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन के ऊपर इस बार बहुत बड़े गंभीर आरोप लगे हैं। अब वो एक मामले में बुरे फंसते हुए नजर आ रहे हैं। जानिए पूरा मामला क्या है?

less than 1 minute read
Google source verification
wwe ceo vince mcmahon allegations three million dollars settlement

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE को नए मुकाम तक ले जाने में विंस मैकमैहन का बहुत बड़ा रोल रहा। कई मुसीबतों का सामना करके विंस ने एक बहुत बड़ी कंपनी खड़ी की लेकिन अब वो खुद एक बड़े मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। The Wall Street Journal के मुताबिक विंस मैकमैहन के ऊपर पूर्व कर्मचारी के साथ तीन मिलियन डॉलर का कथित तौर पर समझौता करने का आरोप लगा है। विंस के साथ इसमें कथित तौर पर उनके पुराने एक कर्मचारी भी शामिल है।


विंस मैकमैहन के ऊपर लगे आरोपों की जांच शुरू

दरअसल साल 2019 में WWE ने एक महिला कर्मचारी हायर की थी। रिपोर्ट के मुताबिक विंस मैकमैहन का कथित तौर पर इस कर्मचारी के साथ अफेयर रहा था। जब ये कर्मचारी WWE को छोड़कर गई तो फिर विंस मैकमैहन और पूर्व कर्मचारी के बीच 3 मिलियन डॉलर (करीब 24 करोड़ रुपए) का समझौता हुआ। कहा जा रहा है कि विंस ने पर्सनल फंड से ये राशि दी थी। मामला सामने आने के बाद WWE ने तुरंत इस मामले पर एक्शन शुरू कर दिया है। WWE बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।


WWE बोर्ड की तरफ से बयान आ गया है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। अब देखना होगा कि आगे जाकर इस मामले में क्या सच सामने आएगा। WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने अभी तक उनके ऊपर लगे आरोपों पर कोई सफाई नहीं दी है। विंस के ऊपर लगे आरोपों से कंपनी की छवि भी जरूर खराब होगी। सोशल मीडिया पर भी फैंस कई तरह की बातें विंस मैकमैहन को लेकर कर रहे हैं। देखा जाए तो ये बहुत बड़ा मामला है क्योंकि विंस कंपनी के चेयरमैन हैं।

ये भी पढ़ें- Rohit Sharma के बिना भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए हुई रवाना, खास तस्वीरें आई सामने