
BCCI ने शेयर की तस्वीरें
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई है। BCCI ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी। टीम के सभी खिलाड़ी तस्वीरों में नजर आए लेकिन रोहित शर्मा नहीं दिखे। इस बात को लेकर अब सभी चिंता में आ गए। BCCI ने भी रोहित की गैरमौजूदगी को लेकर कोई बयान नहीं दिया।
केएल राहुल की फिटनेस पर अभी तक कोई अपडेट नहीं आया
भारत के लिए इंग्लैंड दौरा बहुत खास होगा। सबसे पहले पिछले साल का एक रिशिड्यूल टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट से पहले चार दिन का वॉर्म अप मैच भी टीम इंडिया खेलेगी। इसके बाद दो टी-20 मैच भी अभ्यास के तौर पर खेले जाएंगे। रोहित को लेकर जल्द ही कोई अपडेट आ जाएगा। केएल राहुल भी अभी तक फिट नहीं हुए है। अगर वो बाहर होंगे तो फिर रोहित के साथ शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते है। एकमात्र टेस्ट के लिए टीम का चयन पहले ही कर दिया गया था। टी-20 और वनडे सीरीज के लिए अभी टीम का चयन नहीं किया गया। राहुल की फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी होंगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अभी पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। ऋषभ पंत टीम के कप्तान है। सीरीज खत्म होने के बाद पंत भी सीधे इंग्लैंड की फ्लाइट पकड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंं- 'मैंने कैंसर को हराया क्योंकि मैं क्रिकेट खेलना चाहता था'- उत्तराखंड के 'युवराज' की भावुक कहानी
इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी , जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
Published on:
16 Jun 2022, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.