1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय स्टार वीर महान की WWE में कहानी लगभग खत्म, ट्रिपल एच ने कंपनी से निकालने का बनाया प्लान!

वीर महान को अब WWE द्वारा पुश नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की अब वो Raw से भी पूरी तरह गायब हो चुके हैं। भारतीय फैंस ये देखकर बहुत निराश हर हफ्ते नजर आते हैं। मौजूदा रिपोर्ट में तो और भी बुरी खबर उन्हें लेकर सामने आई है।

2 min read
Google source verification
वीर महान

वीर महान

WWE से भारतीय सुपरस्टार वीर महान अब गायब हो गया है। फैंस ने कितनी उम्मीदें उन्हें लेकर की थी लेकिन अब सब मिट्टी में मिलती हुई दिखाई दे रही है। अगर मौजूदा रिपोर्ट में आई खबर को आप सुनेंगे तो फिर और भी निराश हो जाएंगे। आप सभी को पता है कि विंस मैकमैहन के जाने के बाद ट्रिपल एच के पास WWE की पूरी जिम्मेदारी आ गई है। ट्रिपल एच ज्यादातर ध्यान NXT सुपरस्टार्स के ऊपर दे रहे हैं। रिलीज किए गए सुपरस्टार्स की वापसी वो करा रहे हैं। ऐसे में उनका वीर महान की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। वीर महान अब Raw में आते ही नहीं है। बस सोशल मीडिया पर ही वो अपने फैंस को नजर आते हैं।


वीर महान को नहीं मिलेगा पुश?

हाल ही में Fightful Select और रेसलिंग आब्जर्वर न्यूजलैटर की रिपोर्ट में वीर महान को लेकर बुरी खबर सामने आई। रिपोर्ट में कहा गया है कि वीर महान को इस समय ट्रिपल एच पुश देने के मूड में नहीं है। इसके अलावा किसी के पास वीर महान के लिए कोई प्लान नहीं है। इसका मतलब है कि वीर महान के साथ कुछ गलत हो रहा है। इसका नुकसान उन्हें आगे हो सकता है। ऐसा ना हो कि कंपनी उन्हें कुछ समय बाद बाहर ही कर दे।

शुरूआत में वीर महान को ऐसे दिखाया गया था कि लगा वो अब बड़े सुपरस्टार बनकर रहेंगे। थोड़ा समय आगे बढ़ा फिर लगा कि अब वो चैंपियन भी बन सकते हैं। बड़े सुपरस्टार और चैंपियन बनना तो दूर अब उन्हें Raw से ही गायब कर दिया है। भारतीय फैंस ये देखकर हर हफ्ते बहुत निराश होते हैं। कहा जा रहा था कि वीर महान भारत के अगले द ग्रेट खली बनेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा है।

यह भी पढ़े- भारतीय रेसलर वीर महान एक बार फिर WWE Raw से हुए गायब



वीर महान को उठाना पड़ेगा बड़ा कदम

WWE ने अभी तक वीर महान को लेकर कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी है। ना ही इस बारे में वीर महान ने कुछ कहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर वो अपने फैंस को मोटिवेट जरूर करते हैं लेकिन अब इसका फायदा आगे कुछ नहीं होगा। फैंस उन्हें धीरे-धीरे भूलने लग गए है। वीर महान को ही अब कोई बड़ा कदम उठाना पड़ेगा। उन्हें खुद क्रिएटिव टीम से बात करनी पड़ेगी।

अगर WWE की नजरें भारत में अपना बिजनेस फैलाने पर होगी तो फिर जरूर वीर महान को साथ लेकर चलना पड़ेगा। ट्रिपल एच कुछ महीने पहले कह चुके हैं कि वो WWE को भारत में पूरी तरह फैलाना चाहते हैं। आप सभी को पता है कि ट्रिपल एच बिजनेस माइंडेड इंसान है। अब आगे जाकर वीर महान को लेकर वो क्या फैसला लेंगे देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान ने पूरे WWE रोस्टर के खिलाफ खोला मोर्चा