
फोटो क्रेडिट- WWE
Veer Mahaan WWE Wrestler : वीर महान इस समय सभी के चहेते हैं क्योंकि WWE रिंग में उन्होंने बवाल मचा रखा है। पिछले तीन महीने उनके लिए अच्छे रहे और वो पूरी तरह फैंस की नजरों में आ गए है। हालांकि कुछ समय से उनकी बुकिंग कुछ खास नहीं हो रही है। अब लग रहा है कि WWE उन्हें एक रोमांटिक स्टोरीलाइन में डाल रहा है। इस साल रेसलमेनिया के बाद हुई रॉ में उन्होंने डेब्यू किया था। कुछ अलग ही रूप में वो फैंस के सामने नजर आए और इसके बाद अपने दुश्मनों को लगातार ढेर कर दिया। रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज को उन्होंने मात दी। उनके बेटे डॉमिनिक को भी हराया। पाकिस्तानी मूल के रेसलर मुस्तफा अली की भी उन्होंने हालत खराब कर दी। फिलहाल उन्हें कोई नया प्रतिद्वंदी नहीं मिला है।
वीर महान ने अपने भारी-भरकम शरीर से अभी तक सभी को डराया है। उनकी बॉडी में बहुत ताकत है और वो इसका भरपूर इस्तेमाल करते हैं। WWE को भी इस बात का पता है। WWE ने जरूर उनके लिए कोई ना कोई बड़ा प्लान आगे के लिए बनाया होगा।
इस भारतीय रेसलर का जन्म 8 अगस्त, 1988 को हुआ था। इस समय वो 33 साल के हैं। बहुत कम समय में उन्होंने WWE में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। अभी उनका करियर शुरू हुआ है और वो आगे बहुत कुछ नए कारनामे करेंंगे।
वीर महान की हाइट भी कमाल की है। वो 6 फुट 3 इंच लंबे हैं। एक असली रेसलर बनने की सही हाइट वीर महान के पास है। इस वजह से ही WWE ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। पिछले साल उन्होंने कुछ अच्छे मैच लड़े थे। इन मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और इसका फायदा उन्हें मिला।
आपको बता दें महान 125 किलो के हैं। अपनी बॉडी और खानपान पर वीर बहुत ही ध्यान देते हैं। सोशल मीडिया पर लगातार वो अपनी खास तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। फिजिक में वो अपनी हमेशा बदलाव करते हैं। इसका फायदा रिंग में उन्हें मिलता है।
WWE द्वारा अगर वीर महान को अच्छा पुश दिया जाएगा तो फिर वो आगे चैंपियन भी बन सकते हैं। शुरूआत में उन्हें बहुत ताकतवर दिखाया गया लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से वो टीवी पर कम नजर आ रहे हैं। भारतीय फैंस जरूर चाहेंगे कि आने वाले समय में वीर महान को चैंपियन बनाया जाए। ऐसा होगा तो फिर सभी को मजा आएगा।
यह भी पढ़ें- WWE के साल 2022 में 5 अमीर रेसलर्स
Updated on:
21 Jul 2022 06:28 pm
Published on:
21 Jul 2022 05:11 pm

बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
