
फोटो क्रेडिट- WWE
भारतीय रेसलर वीर महान का जलवा कुछ दिन से कम हो रहा है। WWE रॉ में अभी उनका कोई प्रतिद्वंदी नहीं है। रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो के बाद उन्हें कोई भी प्रतिद्वंदी नहीं मिला। अब लग रहा है कि वो भी थक चुके हैं। सोशल मीडिया पर अब उन्होंने नए प्रतिद्वंदी की मांग WWE से कर दी है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मैं नए प्रतिद्वंदी की लिए तैयार हूं। समरस्लैम इवेंट नजदीक है और अभी तक वीर महान के प्रतिद्वंदी को लेकर कोई बात सामने नहीं आई है। शायद अगले हफ्ते रॉ में उन्हें कोई नया प्रतिद्वंदी मिल सकता है। इसके बाद समरस्लैम में भी मैच देखने को मिल सकता है। वैसे भी वीर महान को अब एक स्टोरी की सख्त जरूरत है, वरना आगे उन्हें नुकसान हो सकता है।
WWE रॉ में होंगी सभी की नजरें
वीर महान को WWE ने शुरू में बहुत ताकतवर दिखाया। ऐसा लगा कि अब उन्हें बड़ा पुश दिया जाएगा। फैंस को तो लगा कि चैंपियन बन जाएंगे लेकिन एकदम से सब खत्म कर दिया। पिछले चार हफ्तों से टीवी पर वीर महान को कम दिखाया जा रहा है। इस हफ्ते भी बस बैकस्टेज नजर आए। एंकर के साथ उन्होंने आंख लड़ाई और चल दिए। इसे देखकर ऐसा लगा कि उनकी अब नई रोमांटिक स्टोरीलाइन शुरू हो जाएगी।
अगले हफ्ते वीर महान को नया प्रतिद्वंदी जरूर मिलना चाहिए। वरना उनके करियर को नुकसान पहुंच सकता है। अब ये उनकी जरूरत बन गई है। ये बात कहीं ना कहीं अब वीर को भी पता चल गई है। इस वजह से ही उन्होंने नए प्रतिद्वंदी की मांग कर दी है। आपको बता दें सोशल मीडिया पर वीर महान हमेशा एक्टिव रहते हैं।
यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर्स को WWE रिंग में पटक-पटक कर 'मारा' गया
WWE के पास कोई प्लान नहीं
देखा जाए तो रॉ रोस्टर में कई सुपरस्टार मौजूद है जो वीर महान को चुनौती दे सकते हैं। वीर महान अब यूएस चैंपियनशिप के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि यूएस चैंपियन बॉबी लैश्ले का मुकाबला समरस्लैम में ऑस्टिन थ्योरी के साथ होगा। इस राइवलरी में उन्हें भी डाला जा सकता है। ऐसा होगा तो फिर उनके चैंपियन बनने के चांस बढ़ जाएंगे।
वीर का ग्राफ एकदम से WWE द्वारा नीचे कर देना किसी को समझ नहीं आया। ऐसा लग रहा है कि पिछले चार हफ्तों से WWE के पास उनके लिए कोई प्लान ही नहीं है। इसका मतलब साफ है कि WWE ने उनके डेब्यू को लेकर जल्दबाजी कर दी। ये जल्दबाजी अब आगे जाकर नुकसानदायक भी हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि WWE अपने प्लान में बदलाव करेगा और वीर महान को एक अच्छी स्टोरीलाइन में शामिल किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- विंस मैकमैहन ने अचानक WWE को कहा अलविदा
Published on:
24 Jul 2022 02:38 pm
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
