2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय रेसलर वीर महान ने पूरे WWE रोस्टर के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- जल्द ही तबाही मचेगी

भारत के WWE सुपरस्टार वीर महान ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही तबाही मचेगी। इसके जरिए उन्होंने बता दिया है कि वो अगले हफ्ते रॉ में कुछ खास करते हुए नजर आएंगे। जानिए उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर क्या कहा।

2 min read
Google source verification
wwe indian star veer mahaan warning raw roaster Twitter

फोटो क्रेडिट- WWE

भारतीय सुपरस्टार वीर महान का इस समय WWE में प्लान समझ नहीं आ रहा है। हालांकि वीर महान अभी भी सोशल मीडिया के जरिए खास संदेश फैंस को देने की कोशिश कर रहे हैं। अब हर हफ्ते वो टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले हफ्ते रॉ में उनका लोकल रेसलर के साथ मैच हुआ था। इस हफ्ते वो दिखे ही नहीं। इस वजह से फैंस को झटका भी लगा था। ये बात तो तय है कि वीर महान के लिए कोई भी प्लान इस समय WWE के पास मौजूद नहीं है। बस WWE दिखाना चाह रहा है कि वीर महान रॉ में ही काम कर रहे हैं। तीन महीने से किसी भी अच्छी स्टोरीलाइन में वो नजर नहीं आए। ना ही अभी तक उन्हें कोई प्रतिद्वंदी मिला है।

वीर महान का खास संदेश

सोशल मीडिया पर वीर महान जरूर एक्टिव रहते हैं। इस बार ट्विटर के जरिए उन्होंने मैसेज दिया है। अपने फैंस को अभी भी वो दिलासा दे रहे हैं। शायद इसके बाद फैंस की उम्मीद एक बार फिर बढ़ जाएगी। वीर महान ने एक खास तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने अपना नया लुक दिखाया। ये लुक हम कुछ दिन पहले उनका देख चुके हैं।

वीर महान ने कैप्शन में लिखा, सभी लोग आराम से रहो। जल्द ही तबाही मचेगी। इसके जरिए वीर महान ने संकेत दे दिए कि वो अगले हफ्ते रॉ में कुछ अलग कर सकते हैं। उनके लुक में भी बदलाव हो गया है। अब ऐसा लग रहा है कि WWE ने उनके लिए प्लान बदल दिया है। शायद नए गिमिक के साथ वो रिंग में उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- भारतीय WWE रेसलर वीर महान के 'अफ्रीकन' लुक ने मचाई धूम



WWE द्वारा कब मिलेगा पुश?

वीर महान ने जो पोस्ट किया उसके हिसाब से अब सभी की नजरें अगले हफ्ते रॉ में होंगी। शायद कुछ नई स्टोरीलाइन के साथ वो रॉ में नजर आ सकते हैं। वैसे वीर महान को अब सभी लोग भूलते जा रहे हैं। रेसलमेनिया के बाद अगले दो महीने वीर महान चर्चा में आ गए थे। अब शायद उन्हें ज्यादा पूछा नहीं जा रहा है। इसमें पूरी तरह WWE की गलती नजर आ रही है।

भारतीय फैंस चाहते हैं कि वीर महान को चैंपियन बनाया जाए। अभी के लिहाज से ऐसा लग नहीं रहा है। आगे आने वाले समय में भी मुश्किल ही नजर आ रहा है। नए गिमिकि के साथ डेब्यू के बाद से अभी तक किसी बड़े इवेंट में उनका मैच नहीं हुआ है। ये वीर महान के करियर के लिए खतरे का संकेत है।

यह भी पढ़ें- WWE Raw Result: वीर महान की वजह से भारतीय फैंस में छाया डर का माहौल