10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

वीर महान ने WWE छोड़ने का संकेत देकर मचाई खलबली, करीब दो महीने से नहीं लड़ा मैच!

वीर महान को WWE रिंग में अब मौका नहीं मिल रहा है। पिछले लगभग दो महीने से उनका कोई भी मैच नहीं हुआ। WWE उनके साथ क्या करना चाहता है ये किसी को नहीं पता है। वीर महान ने सोशल मीडिया पर अब एक पोस्ट डालकर कुछ अलग तरह के संकेत फैंस को दे दिए है।

2 min read
Google source verification
wwe indian superstar veer mahaan future Instagram post raw triple h

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE में भारतीय सुपरस्टार वीर महान का रौब अब धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। WWE इस समय उनके साथ कुछ अच्छा नहीं कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए और ना ही उनके मुकाबले हुए। शुरूआत में वीर महान को बहुत ताकतवार दिखाया। तब लगा था कि जल्द ही वो चैंपियन बनेंगे लेकिन अब सबकुछ बदल गया है। वीर महान के लिए WWE के पास कोई प्लान नहीं नजर आ रहा है। इस हफ्ते भी रॉ के एपिसोड में वो नहीं दिखे। भारतीय फैंस जरूर इस बात से गुस्सा हुए होंगे। खैर सोशल मीडिया पर वीर महान जरूर एक्टिव रहते हैं। वीर महान ने अभी भी हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अगले मूव की बात कही है और देखते रहने की बात भी कही है। अब उन्होंने ऐसा लिख दिया तो फैंस को लग रहा है कि शायद उनके लिए आगे कुछ होगा। शायद वो WWE को छोड़ भी सकते हैं।


वीर महान का डेब्यू हुआ था शानदार

किसी को समझ नहीं आ रहा है कि वीर महान के साथ WWE द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है। मिस्टीरियो फैमिली के साथ दुश्मनी के बाद से तो उन्हें बिल्कुल ही डाउन कर दिया गया है। बीच में कुछ हफ्ते वो एक छोटे से सैगमेंट में दिखे। अब तो ऐसा भी नहीं हो रहा है। टीवी से ही वो गायब हो गए है।

WWE वीर महान के साथ नाइंसाफी कर रहा है। रेसलमेनिया के बाद रॉ के एपिसोड में उन्होंने डेब्यू किया था। वीर ने लोकल रेसलर्स की हालत खऱाब कर दी थी। अब सोचिए उसके बाद चार बड़े इवेंट WWE के हो चुके हैं। किसी में भी वीर महान का मैच नहीं हुआ है। इससे तो साफ दिख रहा है कि WWE के पास वीर के लिए कोई प्लान नहीं है।

यह भी पढ़ें- भारतीय रेसलर वीर महान ने CWG 2022 में मेडल जीतने वाले भारतीयों को किया नमन

WWE में वीर महान को कब मिलेगा दुश्मन

वीर महान ने फैंस को कहा है कि उनके ऊपर नजरें बनाएं रखें। कहीं ऐसा तो नहीं है कि वीर महान ने WWE छोड़ने का प्लान बना लिया है। शायद वो WWE से निकलकर किसी अन्य कंपनी में डेब्यू कर सकते हैं। वहां उन्हें पैसा और स्टोरीलाइन दोनों मिल जाएंगी। WWE में अगर कुछ समय तक ऐसा ही रहा तो सभी उन्हें भूल जाएंगे। इसके बाद कोई फायदा नहीं होगा।

वीर ने इंस्टाग्राम पर कुछ अलग होने के संकेत दिए है। अब ये भी हो सकता है कि उन्हें अगले हफ्ते नया दुश्मन मिल सकता है। ये भी हो सकता है कि वो WWE को अलविदा कह दें। WWE ने जिस तरह उन्हें पिछले कुछ महीने से टीवी से गायब कर दिया है उससे जरूर वीर महान को भी बुरा लग रहा था। एक समय वो रिंग में छा गए थे लेकिन अब उनकी पूछ कम हो रही है।

यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान के लिए WWE ने Raw के दरवाजे किए बंद