4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WWE के दानव Omos की Money in the bank 2022 में हुई हालत खराब, 7 रेसलरों ने मिलकर मारा

WWE Money in the bank 2022 शनिवार को संपन्न हुआ। WWE का यह पेपर ब्यू इवेंट काफी ज्यादा शानदार रहा। मैन WWE Money in the bank के मैच में WWE के दानव Omos की हालत अन्य रेसलरों ने खराब कर दी।

2 min read
Google source verification
Money in the Bank 2022 (Photo Credit- WWE)

Money in the Bank 2022 (Photo Credit- WWE)

WWE Money in the bank 2022: WWE मनी इन द बैंक 2022 (Money in the bank 2022) काफी ज्यादा शानदार रहा। WWE का यह पेपर ब्यू इवेंट (PPV) काफी ज्यादा रोमांचक रहा। मैन WWE Money in the bank मैच में दानव Omos की अन्य रेसलर्स ने हालात खराब कर दी। इस बड़े इवेंट में दर्शको को काफी ज्यादा मजा आया। साथ ही कई बड़े-बड़े मैचों में उम्मीद मुताबिक WWE रेसलर्स ने प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर WWE Money in the bank 2022 हिट रहा

Theory बने मैन मनी इन द बैंक के विनर

डब्ल्यूडब्ल्यूई मनी इन द बैंक 2022 के मेन इवेंट में पुरुषों का मनी इन द बैंक मुकाबला आयोजित किया गया। इस मैच में डब्ल्यूडब्ल्यूई के ऑफिशियल एडम पीयर्स ने अन्य 7 रेसलरों के अलावा थ्योरी को भी शामिल किया। यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक रहा और मैच के शुरू होते ही सभी रेसलरों ने एक दूसरे के ऊपर हमला शुरू करना चालू कर दिया। WWE के दानव ओमोस ने भी अन्य रेसलरों को पटखना चालू किया। शुरू में ओमोस ने अन्य रेसलर्स की हालत खराब कर दी। सेथ रॉलिंस, शेमस जैसे दिग्गज रेसलर ओमोस से भागते हुए दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें - IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते तीसरे दिन इंग्लैंड फॉलोऑन को हो सकती है मजबूर, चाहिए इतने रन

थोड़ी देर बाद जब अन्य सुपरस्टार इस मैच में ओमोस को हरा नही पाए तो सभी ने प्लान बनाकर ओमोस को धूल चटाने की सोची और WWE कमेंट्री टेबल पर दानव ओमोस को दे मारा। इसके बाद ओमोस पूरे मैच में उठ नही पाए औए उनकी हालत 7 रेसलरों ने मिलकर खराब कर दी। इसके बाद मैच में जब सेथ रॉलिंस लैडर लगाकर टाइटल लेने के लिए चढ़ रहे थे तभी ऑस्टिन थ्योरी ने आकर मामला किरकिरा कर दिया और ब्रीफकेस को निकाल, मनी इन द बैंक का टाइटल अपने नाम कर लिया।

यह भी पढ़ें - Jasprit Bumrah की तूफानी पारी पर Ravi Shastri ने कही दिल छू लेने वाली बात

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।

Story Loader