1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs ENG: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते तीसरे दिन इंग्लैंड फॉलोऑन को हो सकती है मजबूर, चाहिए इतने रन

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है और इंग्लैंड को फॉलोऑन से बचने के लिए अभी 132 रनों की और जरूरत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 3 Jul 2022, 2:22 PM IST

India vs England

India vs England

IND vs ENG: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना लिए थे। क्रीज पर इस समय जॉनी बेयरस्टो 12 और कप्तान बेन स्टोक्स 0 रन बनाकर मौजूद हैं। इंग्लैंड अभी पहली पारी के आधार पर भारत से 332 रनों से पीछे है और उसे फॉलोऑन से बचने के लिए 132 रनों की और आवश्यकता है। जिस तरीके से भारतीय गेंदबाज प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देख कर लग रहा है कि पहले दो सत्र में इंग्लैंड फॉलोऑन को मजबूर हो सकती है

बारिश के कारण दूसरे दिन का खेल दो बार रुका। लेकिन दूसरी बार बारिश रुकने की वजह से जब खेल स्टार्ट हुआ तो भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी का नेतृत्व करते हुए दिखाई दिए और 3 सफलताए अपनी झोली में डाली। उन्होंने एलेक्स लीज, जैक क्राउली और ओली पॉप को आउट किया। इसके अलावा क्रीज पर अच्छे दिख रहे जो रूट को मोहम्मद शमी के इन स्विंग गेंदबाजी समझ में नहीं आई लेकिन मोहम्मद सिराज की एक हाफ बाउंसर पर वह एक ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट हो गए जो रूट ने 31 रन बनाए।

यह भी पढ़ें - Jasprit Bumrah की तूफानी पारी पर Ravi Shastri ने कही दिल छू लेने वाली बात

इंग्लैंड अभी पहली पारी के आधार पर 332 रनों से पीछे है। इस मैच में इंग्लैंड की आखिरी बल्लेबाजी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। इसके बाद सब गेंदबाज बल्लेबाजी करने आएंगे, इंग्लैंड को फॉलोऑन से बचने के लिए भी 132 रन और बनाने होंगे। लेकिन जिस तरीके से भारतीय गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि इंग्लैंड की टीम फॉलोऑन को मजबूर हो सकती है। बता दें कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है और उसे यह सीरीज जीतने के लिए टेस्ट मैच ड्रॉ या जीतने की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे महंगे ओवर, Stuart broad सबसे आगे

स्पोर्ट्स से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारी सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेबसाइट Patrika पर पाएं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल