7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jasprit Bumrah की तूफानी पारी पर Ravi Shastri ने कही दिल छू लेने वाली बात

इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बनाकर इतिहास रच दिया है। उनकी इस पारी पर रवि शास्त्री ने क्या कुछ कहा, आइए आपको बताते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 2 Jul 2022, 9:42 PM IST

jasprit_bumrah_and_ravi_shastri.png

Jasprit Bumrah and Ravi Shastri

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच रहे रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने जसप्रीत बुमराह की इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में विस्फोटक पारी पर प्रतिक्रिया दी है। भारतीय पारी के 84वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के एक ओवर में 35 रन बटोरे और इतिहास रच दिया। बता दें कि यह टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर साबित हुआ है। इस समय रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे वहीं साल 2007 में जब T20 क्रिकेट इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बने थे तब भी रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे। गौरतलब है कि 2007 के वर्ल्ड कप के एक मुकाबले में भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह ने छह गेंदों में 6 सिक्स स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ ही लगाए थे

BCCI ट्विटर हैंडल पर वीडियो जारी कर दिया संदेश

जसप्रीत बुमराह ने ब्रॉड के इस ओवर में चार चौके और 2 गगनचुंबी छ'क्के लगाए। बुमराह की इस बल्लेबाजी से प्रभावित होकर रवि शास्त्री ने बीसीसीआई के ट्विटर हैंडल पर एक संदेश दिया है उन्होंने कहा 'आपको लगता है कि आपने सब कुछ देख लिया है लेकिन आपको यह महसूस करना चाहिए कि आप अभी खेल में एक विद्यार्थी हैं। बुमराह ने जब 1 ओवर में 35 रन बनाए तो मैं क्या सोच रहा था इसके बारे में मत पूछिए। इससे पहले युवराज सिंह और मैंने एक ओवर में 36 रन बनते हुए देखे हैं।'

यह भी पढ़ें - टेस्ट क्रिकेट इतिहास के 3 सबसे महंगे ओवर, Stuart broad सबसे आगे

इसके अलावा शास्त्री ने कहा कि 'जो बुमराह ने किया है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती। बुमराह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है, नंबर 10 पर वह बल्लेबाजी करने आया। पहली बार टीम की कप्तानी भी कर रहा है उसने ब्रायन लारा, जॉर्ज बेली और केशव महाराज को पीछे छोड़ते हुए एक ओवर में 35 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन चाय काल तक इंग्लैंड की टीम ने 15.1 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए है। इंग्लैंड की तरफ से अभी तक एलेक्स लीज 6, जैक करौली 9 और ओली पॉप 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। भारत की तरफ से तीनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने निकाले हैं। जबकि क्रीज पर जो रूट 19 और जॉनी बेयरस्टो 6 रन बनाकर मौजूद है

यह भी पढ़ें - PM नरेंद्र मोदी ने Mithali Raj को भेजा शुभकामना पत्र, कहा पहली पारी की तरह दूसरी पारी भी रहे शानदार