2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय स्टार वीर महान ने WWE में अपने दुश्मन को मार-मारकर किया ‘अधमरा’, Raw में मचा घमासान

WWE रॉ के एपिसोड में इस बार बहुत दिन बाद वीर महान नजर आए। उनका सिंगल मैच हुआ और अपने दुश्मन को उन्होंने हरा दिया। ये देखकर जरूर फैंस को खुशी हुई होगी। आइए आपको बताते हैं कि इस बार शो में क्या-क्या खास फैंस को देखने को मिला।

2 min read
Google source verification
wwe raw result 15 august 2022 veer mahaan

फोटो क्रेडिट- WWE

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते बहुत कुछ देखने को मिला। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मैच हुए। तीन घंटे का ये शो हाउसफुल रहा और सुपरस्टार्स ने भी अच्छा काम किया। भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर है कि इस बार वीर महान भी नजर आए। हालांकि वीर महान का एक बार फिर लोकल रेसलर के साथ मैच हुआ। अभी भी उन्हें कोई दुश्मन नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि जल्द ही उन्हें दुश्मन मिल जाएगा। इसके अलावा कुछ चैंपियनशिप मैच भी देखने को मिले। फैंस ने इस एपिसोड का पूरा मजा लिया। आइए एक नजर डालते हैं कि इस शो में क्या क्या खास हुआ।

1) जजमेंट डे के डेमियन प्रीस्ट ने ऐज को धमकी दी। इसके बाद रे मिस्टीरियो ने पीछे से फिन बैलर और प्रीस्ट पर हमला किया। हालांकि जजमेंट डे ने रे की हालत अंत में बुरी कर दी।

2) एलेक्सा ब्लिस और असुका का मुकाबला निकी A.S.H और डूड्राप के साथ हुआ। ये विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट का पहला राउंड मैच था। इसमें ब्लिस और असुका ने जीत हासिल की।



3) बैकस्टेज थ्योरी और जिगलर के बीच पंगा हुआ। द मिज और सिएम्पा ने भी आगे के लिए खास प्लान बनाया।

4) द मिज और सिएम्पा का मुकाबला सेड्रिक एलेक्जेंडर और मुस्तफा अली के साथ हुआ। द मिज और सिएम्पा ने ये मुकाबला शानदार अंदाज में जीता।

यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान के लिए WWE ने Raw के दरवाजे किए बंद



5) ड्रू मैकइंटायर ने प्रोमो दिया। उन्होंने रोमन रेंस को हराने की धमकी दी। केविन ओवंस वहां पर इसके बाद आए। ओवेंस ने मैकइंटायर की बेइज्जती की। बाद में दोनों के बीच मैच का ऐलान हो गया।

6) मैकइंटायर और ओवंस के बीच सिंगल मैच हुआ। ये मैच काफी अच्छा रहा। मैकइंटायर ने जीत हासिल की।



7) सैथ रॉलिंस ने रिडल की बेइज्जती की। रिडल ने बाद में आकर कहा कि वो अब फिट हो गए है। रिडल ने इसके बाद रॉलिंस पर हमला कर दिया।

8) वीर महान का मुकाबला लोकर रेसलर के साथ हुआ। वीर महान ने लोकल रेसलर की बुरी हालत कर दी और मैच जीत लिया।




9) बॉबी लैश्ले और एजे स्टाइल्से के बीच धमाकेदार यूएस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। बॉबी लैश्ले ने शानदार अंदाज में अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली।

10) मेन इवेंट में थ्योरी और डॉल्फ जिगलर के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में बहुत एक्शन देखने को मिला। अंत में थ्योरी ने जीत हासिल कर ली।