
फोटो क्रेडिट- WWE
WWE रॉ का एपिसोड इस हफ्ते अच्छा रहा। बहुत कुछ शो में देखने को मिला। दिग्गज सुपरस्टार की वापसी हुई और कई अच्छे मैच यहां देखने को मिले। फैंस को अच्छा शो देखने को मिला। विमेंस डिवीजन ने भी अच्छा काम किया। ये शो टोरंटो में था और ट्रिस स्ट्रेटस ने वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। भारतीय फैंस को फिर झटका लगा क्योंकि वीर महान फिर नजर नहीं आए। वीर महान के लिए WWE के पास अभी भी कोई प्लान नहीं है। फैंस को अब इस बात का डर सता रहा है कि कहीं वीर महान की जल्द ही कंपनी से छुट्टी ना हो जाए। मेन इवेंट में भी शानदार मुकाबला इस बार हुआ और काफी बवाल शो में देखने को मिला। कुल मिलाकर देखा जाए तो रॉ का ये शो हिट रहा। आइए आपको बताते हैं कि इस शो में क्या-क्या इस बार देखने को मिला।
1) शो की शुरूआत में सैथ रॉलिंस और रिडल के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। दोनों ने एक दूसरे पर अटैक किया। WWE कर्मचारियों ने आकर दोनों को अलग किया।
2) ट्रिस स्ट्रेटस ने वापसी की और इसके बाद बेली, डकोटा काई और लियो शिराई भी नजर आईं। रॉ विमेंस चैंपियनशिप बियांका ब्लेयर भी इसके बाद आई। सभी ने एक दूसरे पर आरोप लगाए।
3) डकोटा काई और लिया स्काई का मुकाबला एलेक्सा ब्लिस और असुका के साथ हुआ। ये मैच अच्छा रहा और ब्लिस, असुका को हार का सामना करना पड़ा।
4) फिन बैलर और डॉल्फ जिगलर के बीच भी जबरदस्त मैच हुआ।इस मैच में बहुत एक्शन देखने को मिला और अंत में बैलर ने जीत हासिल की।
यह भी पढ़ें- भारतीय स्टार वीर महान ने WWE में अपने दुश्मन को मार-मारकर किया 'अधमरा'
5) केविन ओवेंस और चैड गेबल के बीच भी अच्छा मैच हुआ। इस मुकाबले में गेबल के साथ ओटिस भी थे। हालांकि केविन ओवेंस की इस मुकाबले में जीत हुई। ओवेंस के ऊपर ओटिस ने बाद में हमला भी किया।
6) बेली का मुकाबला आलिया के साथ इस बार हुआ। बेली ने आसानी से ये मुकाबला जीत लिया।
7) द मिज और सिएम्पा का मुकाबला एजे स्टाइल्स और बॉबी लैश्ले के साथ हुआ। इस मैच में भी बहुत एक्शन देखने को मिला। डेक्सटर ल्यूमिस की दखलअंदाजी की वजह से ये मैच नो डिस्क्वालिफिकेशन पर खत्म हुआ।
8) जॉनी गर्गानों ने जबरदस्त वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया। उन्होंने अपनी बात रखी और इसके बाद थ्योरी ने एंट्री की। गर्गानों ने अंत में थ्योरी के ऊपर खतरनाक अटैक किया।
9) मेन इवेंट में ऐज और डेमियन प्रीस्ट का मुकाबला हुआ। फैंस ने ऐज को इस मैच में बहुत सपोर्ट किया। ऐज ने इस मैच में शानदार जीत हासिल की। ऐज के ऊपर रिया रिप्ली और बैलर ने अंत में हमला किया।
Published on:
23 Aug 2022 08:31 am
बड़ी खबरें
View AllWWE
खेल
ट्रेंडिंग
