5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय रेसलर Veer Mahaan की WWE से हुई छुट्टी, मेन इवेंट में तोड़फोड़ के बाद हाहाकार!

Raw के एपिसोड में हैल इन ए सैल इवेंट को लेकर शानदार बिल्डअप इस बार देखने को मिला। कुछ अच्छे मुकाबले और सैगमेंट्स देखने को मिले। जानिए इस शो में हुए मैचों के नतीजे?

2 min read
Google source verification

WWE Raw के एपिसोड में इस हफ्ते काफी कुछ देखने को मिला। WWE के अगले बड़े इवेंट हैल इन ए सैल के लिए शानदार बिल्डअप हुआ। कुछ अच्छे सैगमेंट्स और मुकाबले हुए। सैथ रॉलिंस और कोडी रोड्स ने एक बार फिर बवाल मचाया। बैकी लिंच, असुका और बियांका ब्लेयर के बीच भी घमासान देखने को मिला। द मिज ने भी इस बार बहुत प्रभावित किया। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहा। एक बुरी बात ये रही कि इस बार वीर महान शो में नजर नहीं आए। इस बात से फैंस जरूर निराश हुए। उनके साथ ऐसा क्यों किया गया ये किसी को नहीं पता है।

देखिए शो में क्या-क्या हुआ-

- शो की शुरूआत बैकी लिंच ने की और इसके बाद असुका भी आईं। बियांका ब्लेयर ने भी एंट्री की और तीनों के बीच बवाल हुआ। इसके बाद बियांका ब्लेयर और असुका के बीच भी मुकाबला हुआ। रिंगसाइड में इस दौरान बैकी लिंच मौजूद थी। बियांका ब्लेयर की इस मुकाबले में जीत हो गई। मैच से पहले तीनों के बीच काफी बवाल भी देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan को WWE रिंग में पटक-पटक कर 'मारा' गया, मेन इवेंट में मची तबाही

- इजेक्यूल, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो का मुकाबला केविन ओवेंस और अल्फा एकेडमी से मुकाबला हुआ। पिनफॉल के जरिए इजेक्यूल, रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक मिस्टीरियो की जीत हुई।

- कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के बीच भी काफी कुछ हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर अटैक किया और हैल इन ए सैल के लिए मैच बिल्ड किया।

- एलेक्सा ब्लिस का मुकाबला ड्रूड्राप के साथ हुआ। ड्राप के साथ निक्की भी मौजूद थी। एलेक्सा बिल्स ने इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।

- टमिना ने डाना ब्रूक को हराकर 24/7 चैंपियनशिप जीती। अकीरा टोजवा ने इसके बाद टमिना को हराकर ये चैंपियनशिप जीत ली।

- मुस्तफा अली ने डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए अली को हराया। अली और थ्योरी के बीच यूएस चैंपियनशिप मैच भी हुआ। थ्योरी ने अली को हराकर अपनी चैंपियनशिप डिफेंड की।

- नाकामुरा और रिडल का मकुाबला द उसोज के साथ हुआ। ये अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर मैच था। इस मुकाबले में डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए नाकामुरा और रिडल की जीत हुई।

- लिव मॉर्गन और रिया रिप्ली के बीच शानदार मुकाबला हुआ। लिव मॉर्गन ने इस मुकाबले में जीत हासिल की। मैच के बाद एजे स्टाइल्स और फिन बैलर ने डेमियन प्रीस्ट की हालत खराब कर दी।

- बॉबी लैश्ले और ओमोस, MVP के बीच 2 ऑन 1 मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ। हैल इन ए सैल में ये मुकाबला होगा। ओमोस और लैश्ले एक दूसरे से भिड़ गए लेकिन सिक्योरिटी आ गई। दोनों सुपरस्टार्स ने सिक्योरिटो की बाहर कर दिया। लैश्ले के ऊपर एलेक्जेंडर ने हमला कर दिया था। इसके बाद MVP और ओमोस का पलड़ा भारी रहा। बॉबी लैश्ले ने अंत में टेबल पर ओमोस को स्पीयर लगा दिया।