9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Veer Mahaan फैंस के WWE रिंग में उड़ाएंगे होश, दिग्गज John Cena का करेंगे काम तमाम!

रॉ के एपिसोड में इस हफ्ते काफी मजा आएगा। जॉन सीना वापसी करेंगे और उनकी राइवलरी वीर महान के साथ शुरू हो सकती है। ऐसा होगा तो फिर ये बहुत बड़ी बात वीर महान के लिए होगी।

2 min read
Google source verification
wwe raw Veer Mahaan champion john cena rinku singh

वीर महान को मिलेगा प्रतिद्वंदी?

WWE रॉ में इस हफ्ते जॉन सीना नजर आएंगे। आप सभी को पता है कि WWE में जॉन सीना के 20 साल पूरे हो चुके हैं और इस वजह से वो रॉ में आएंगे। WWE ने इस बात का ऐलान पहले ही कर दिया था। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि जॉन सीना वापसी कर क्या करेंगे। WWE ने तो संकेत दे दिए है कि उनकी राइवलरी शुरू होगी और इस लिस्ट में भारतीय सुपरस्टार वीर महान भी हैं।

जॉन सीना इस हफ्ते करेंगे वापसी

कुछ दिन पहले WWE ने अपने वेबसाइटर एक तस्वीर पोस्ट कर कहा था कि जॉन सीना का पंगा आप किसके साथ देखना चाहते हैं। इसमें ऑस्टिन थ्योरी, गंथर, रिडल, ओमोस, सिएम्पा और वीर महान थे। अब सभी को पता है कि वीर महान को इस समय WWE द्वारा पुश दिया जा रहा है और उन्हें नया प्रतिद्वंदी भी चाहिए। इस लिहाज से देखा जाए तो वीर महान उन्हें चुनौती दे सकते हैं। बाकि सुपरस्टार्स इस समय किसी ना किसी स्टोरीलाइन में शामिल है। वीर महान की स्टोरी रे और डॉमिनिक के साथ चल रही थी और वो अब खत्म हो गई है। पिछले हफ्ते रॉ में वीर महान ने प्रोमो भी दिया था। उन्होंने कहा था कि वो सभी की हालत खराब कर देंगे। सोचिए अगर वीर महान और जॉन सीना के बीच राइवलरी होगी तो कितना मजा आएगा। वीर महान इस हफ्ते अब जॉन सीना की धुनाई भी कर सकते हैं। वीर महान अभी तक सभी के ऊपर भारी पड़े हैं। सीना के साथ भी राइवलरी में उनकी काफी मजा आएगा।

IMAGE CREDIT: फोटो क्रेडिट- WWE

अगस्त में समरस्लैम होगा। जॉन सीना इस इवेंट में नजर आ सकते हैं। वीर महान अगर उनसे पंगा लेंगे तो फिर समरस्लैम में मुकाबला देखने को मिल सकता है। कुछ भी हो लेकिन अब काफी मजा आने वाला है। भारतीय फैंस तो दुआ करेंगे कि जॉन सीना का पंगा वीर महान के साथ हो। वीर महान के करियर की ये सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। अब देखना होगा कि इस हफ्ते रॉ में क्या कुछ नया सरप्राइज फैंस को देखने क मिलेगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेसलर Veer Mahaan ने दो सुपरस्टार्स को एक साथ किया 'अधमरा', मेन इवेंट में हाहाकार